{"_id":"5aa4e4c84f1c1ba9758b4cb9","slug":"soha-ali-khan-worried-for-her-daughter-inaaya-will-catch-evil-eye","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तैमूर और इनाया की तस्वीर हुई वायरल तो परेशान हुई सोहा, बुरी नजर ना लगे इसलिए करती हैं कुछ ऐसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तैमूर और इनाया की तस्वीर हुई वायरल तो परेशान हुई सोहा, बुरी नजर ना लगे इसलिए करती हैं कुछ ऐसा
Sun, 11 Mar 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
taimur ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड स्टार किड तैमूर अली खान तो हमेशा सुर्खियों में रहते ही हैं उनकी बहन इनाया की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती हैं और ऐसा हो भी क्यों ना, दोनों लगते भी बेहद क्यूट हैं। पिछले दिनों सोहा अली खान ने बेटी इनाया और तैमूर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। जिसके बाद बच्चों की स्टारडम से सोहा अली खान परेशान हो गईं।
2 of 4
taimur ali khan
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक इंटरव्यू में सोहा अली खान ने कहा, 'मैं उन्हें मिल रही प्रसिद्धि को समझ नहीं पा रही, क्योंकि वह बहुत छोटे हैं। इनाया मेरी बेटी है इसलिए वह मुझे बहुत प्यारी लगती है। हमें उसकी चिंता होती है क्योंकि मैंने जब सोशल मीडिया पर उसकी एक फोटो अपलोड की तो हर किसी ने मुझे चेतावनी दी कि उसे किसी की नजर लग सकती है लेकिन वह बहुत प्यारी लग रही थी इसलिए मैंने वह फोटो शेयर की।'
3 of 4
Inaaya Naumi Kemmu
- फोटो : Instagram
सोहा अली खान ने आगे बताया कि, 'इसके बाद जब मैंने इनाया की दूसरी तस्वीर शेयर की तो उसे बुरी नजर से बचाने और सुरक्षा प्रदान करने के लिए माथे पर काजल लगाया। दूसरी मांओं की तरह ही मुझे भी अपनी बेटी की चिंता होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
soha ali khan
बच्चों से जुड़ी चिंता व्यक्त करते हुए सोहा कहती हैं, 'वह बहुत छोटे और मासूम हैं और मुझे यह बुरा लगता है कि तैमूर जहां जाता है मीडिया उसके पीछे पहुंच जाता है। मेरा एक निवेदन है कि जब आप उसकी फोटो लें कृपया फ्लैश का उपयोग न करें।' बता दें कि, सोहा अली खान भारतीय क्राफ्ट और डिजाइन केंद्र प्रदर्शनी में शिरकत करने पहुंची थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।