फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 साल पहले बनी इस हिट फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगे संजय दत्त, सेट से तस्वीरें आईं सामने

Sun, 11 Mar 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt and mahesh bhatt all set to reunite for sequel sadak
संजय दत्त और महेश भट्ट

बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट 1991 की हिट फिल्म 'सड़क' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। 27 साल बाद पूजा भट्ट और संजय दत्त की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी, हालांकि फिल्म के बाकी किरदारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। अब 'सड़क-2' के सेट से तस्वीर सामने आई है।

sanjay dutt and mahesh bhatt all set to reunite for sequel sadak
Mahesh Bhatt

यह तस्वीर महेश भट्ट की बेटी और एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पूजा ने फोटो पर कैप्शन लिखा, 'संजय से महेश पूछ रहे हैं कि शिव असल में है क्या- शिव मौन में परम ज्ञान के प्रकाशक, रक्षक, शिक्षक हैं। हमें सिर्फ तभी आराम मिलता है जब हम हर उस चीज का त्याग करते हैं जो हमारे लिए बहुत प्यारी है और उस रुद्र में शरण मांगते हैं, उस ऊर्जा के सामने आत्मसमर्पण कर देते हैं।' 

 

And Mahesh whispers to Sanju what Shiva is really all about- “Shiva is an illuminator, protector, teacher of the ultimate wisdom in silence. We get comfort only when we abandon everything that we hold dearly to ourselves and seek refuge in that Rudra , totally resigning, and surrendering to that energy!” #Shiva #Mahesh #Sadak2 #actorsanddirectors #sanjaydutt #maheshbhatt #tattoo #shivatattoo #behindthescenes #candidcamera

A post shared by Pooja B (@poojab1972) on


 

sanjay dutt and mahesh bhatt all set to reunite for sequel sadak
sanjay dutt
महेश भट्ट 'सड़क-2' की स्क्रिप्टिंग और प्रोडक्शन में शामिल होंगे। फिलहाल इसके डायरेक्शन का उनका कोई प्लान नहीं है। फिल्म इसी साल 31 अगस्त को रिलीज हो सकती है। इससे पहले पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'सड़क-2 के हर फ्रेम में संजय दत्त होने वाले हैं हालांकि मेरा किरदार थोड़ा अलग है। यह फिल्म शुरू से लेकर आखिर तक संजू की फिल्म होगी।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt and mahesh bhatt all set to reunite for sequel sadak
sanjay dutt

बता दें, 'सड़क 2' 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के लिए युवा किरदारों की भी तलाश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed