{"_id":"5aa4d27f4f1c1bc0758b4d24","slug":"urvashi-rautela-hate-story-4-box-office-collection-day-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उर्वशी रौतेली की 'हेट स्टोरी 4' दर्शकों को नहीं आ रही रास, जानें दूसरे दिन कमाए कितने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उर्वशी रौतेली की 'हेट स्टोरी 4' दर्शकों को नहीं आ रही रास, जानें दूसरे दिन कमाए कितने करोड़
Sun, 11 Mar 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
hate story 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक विशाल पांड्या की फिल्म फिल्म 'हेट स्टोरी 4' इस शुक्रवार रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। 'हेट स्टोरी' सीरीज की अभी तक की सभी फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया है। ऐसे में 'हेट स्टोरी 4' से काफी उम्मीदें हैं।
2 of 4
hate story
उर्वशी रौतेला और करण वाही स्टारर इस फिल्म में बोल्ड सीन की भरमार है। इसके बावजूद फिल्म पिछले दो दिनों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 'हेट स्टोरी 4' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.80 से 4 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 3.76 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। फिल्म ने दो दिनों में कुल करीब 7 करोड़ की कमाई कर ली है।
3 of 4
hate story 4
वहीं, ओपनिंग डे के आंकड़ों पर गौर करें तो 'हेट स्टोरी' (2012) ने 2.07 करोड़, 'हेट स्टोरी 2' (2014) ने 4.82 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 'हेट स्टोरी 3' (2015) ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए और पहले दिन ही 8.54 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इससे पहले क्रिटिक्स ने इस फिल्म को निराशाजनक बताया। कमजोर कहानी को सिर्फ बोल्डनेस के दम पर खींचने की असफल कोशिश फिल्म में साफ देखी जा सकती है। फिल्म में उर्वशी रौतेला, करण वाही और विवान भटेना ने मुख्य किरदार निभाया है। 'हेट स्टोरी 4' का बजट लगभग 20 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।