फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस की बोल्डनेस से गूगल भी डर गया था और कुछ ही घंटों में कर दिया ऐसा...

Sun, 11 Mar 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
birthday special poonam pandey life known facts
पूनम पांडे

अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे आज 33 साल की हो गई हैं। सेंसेशन बन चुकीं पूनम पांडेय आज यानी 11 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पूनम पांडे आए दिन इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैन फॉलोविंग भी जबरदस्त है। 

birthday special poonam pandey life known facts
पूनम पांडे - फोटो : self

अपने जन्मदिन के मौके पर पूनम पांडे ने फैन्स को सरप्राइज देते हुए इंस्टाग्राम और ट्विटर पर दो वीडियो शेयर किए हैं। पहले वीडियो में जहां पूनम अपने सेक्सी अंदाज में और खूबसूरत मुस्कान के साथ लोगों का दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में पूनम पांडे इमोजी फिल्टर का सहारा लेते हुए अपने हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। पूनम पांडे इस वीडियो में गाना गाते हुए जन्मदिन के बारे में भी जानकारी दे रही हैं। 

अगले स्लाइड में देखिए दूसरा वीडियो

 

❤️

A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on

birthday special poonam pandey life known facts
poonam pandey

पूनम पांडे का नाम अचानक उस समय सुर्खियों में आया था जब उन्होंने टीम इंडिया के लिए ऐसा ऐलान किया कि हर ओर उन्हीं के चर्चे होने लगे। बात है साल 2011 की जब भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप खेल रही थी। उस वक्त उन्होंने टीम के जीतने पर न्यूड होने का प्रॉमिस किया था। यही नहीं इसके लिए उन्होंने बकायदा बीसीसीआई को चिट्ठी भी लिखी थी लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें इसके लिए इजाजत नहीं दी। जिसके बाद पूनम पांडे ने ऐसा कुछ भी नहीं किया, हालांकि 2016 में जब टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की तो पूनम ने सेमी न्यूड फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की।
 

 

#birthdaytommorrw💃 It’s my birthday 🎂

A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special poonam pandey life known facts
फोटो शूट के दौरान पूनम - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से धमाल मचाने वाली पूनम पांडे ने मॉडलिंग के अलावा फिल्मों में डेब्यू किया। साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'नशा' में काम किया जिसमें वह एक टीचर बनी थीं। अमित सक्सेना निर्देशित इस फिल्म में पूनम पांडे ने जमकर बोल्ड सीन दिए थे हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। 

विज्ञापन
birthday special poonam pandey life known facts
poonam pandey

पूनम पांडे ने फिल्मों में आइटम नंबर भी किए लेकिन उन्हें कोई खास कामयाबी नहीं मिली। इसके अलावा पूनम पांडे ने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया। साल 2017 में उन्होंने अपनी एक ऐप लॉन्च की थी लेकिन गूगल ने कुछ ही घंटों में इसे रिजेक्ट कर दिया और गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया। इस ऐप का नाम 'पांडेय ऐप' था। गूगल ने भले ही पूनम पांडे का ऐप हटा दिया हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी तस्वीरों और वीडियो से अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed