फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sohail-Seema Khan Divorce: बड़े भाई की राह पर सोहेल खान, दी तलाक की अर्जी, 24 साल पहले सीमा से भागकर की थी शादी

Fri, 13 May 2022 04:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 May 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
Sohail Khan Seema Khan Divorce: Salman Khan younger brother file for divorce after 24 years of marriage
सोहेल खान और सीमा सचदेव - फोटो : फाइल फोटो

बॉलिवुड अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी की राहें जुदा हो गई हैं। दोनों तलाक ले रहे हैं। दोनों को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इन दोनों की 24 साल की शादी टूट रही है। बता दें कि दंपति के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। सोहेल खान और सीमा सचदेव तलाक की अर्जी देने फैमिली कोर्ट पहुंचे थे। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए यह खबर हैरान करने वाली है। सीमा और सोहेल ने अभी तक अपने तलाक के बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Sohail Khan Seema Khan Divorce: Salman Khan younger brother file for divorce after 24 years of marriage
सोहेल खान और सीमा सचदेव - फोटो : फाइल फोटो

सोहेल खान और सीमा ने लव मैरिज की थी। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। वह फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाने आई थीं। खबरों के मुताबिक, चंकी पांडे की सगाई पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। सोहेल को पहली नजर में ही सीमा से प्यार हो गया था। दोनों ने 24 साल पहले भागकर शादी की थी। 

Sohail Khan Seema Khan Divorce: Salman Khan younger brother file for divorce after 24 years of marriage
सोहेल खान और सीमा सचदेव - फोटो : फाइल फोटो
'घर वालों को मंजूर नहीं था रिश्ता'
सोहेल खान ने साल 1998 में सीमा सीचदेव से शादी की थी। दोनों का रिश्ता उनके घरवालों को मंजूर नहीं था। सीमा का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। 27 मार्च को सोहेल खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'जब प्यार किया तो डरना' क्या रिलीज हुई। इसी दिन सोहेल ने सीमा के साथ घर से भागकर शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sohail Khan Seema Khan Divorce: Salman Khan younger brother file for divorce after 24 years of marriage
सोहेल खान और सीमा

2017 में भी आई थी अलगाव की खबर
दोनों के रिश्ते में खटास की खबर एक बार वर्ष 2017 में भी आई थी। एक शो में में सीमा और सोहेल को अलग-अलग रहते हुए देखा गया था और उनके बच्चे दोनों घरों के बीच चक्कर काट रहे थे। शो ने तभी दोनों के साथ नहीं रहने की अफवाहों का समर्थन किया था। इसी शो में सीमा ने कहा था, 'ऐसा होता है कि कभी-कभी जब आप बड़े हो जाते हैं, तो आपके रिश्ते अलग-अलग दिशाओं में चले जाते हैं। मैं इसके बारे में कोई माफी नहीं मांगती, क्योंकि हम खुश हैं और मेरे बच्चे खुश हैं। सोहेल और मैं एक पारंपरिक शादी में नहीं हैं लेकिन हम एक परिवार और एक यूनिट हैं। आखिर में हमारे लिए हमारे बच्चे मायने रखते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed