मनोरंजन जगत में अक्सर कई रिश्तों के बनने और बिगड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स मौजूद हैं जिन्होंने बेशुमार प्यार के बाद भी अपने लंबे रिश्ते का अंत कर दिया। हाल ही में बी- टाउन से ऐसी ही एक खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव ने अपने 24 साल लंबे रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। दोनों को शुक्रवार को तलाक की अर्जी देने फैमिली कोर्ट पहुंचे थे। इससे पहले बीते दिनों ही सोहेल खान के बड़े भाई अरबाज खान के तलाक को पांच साल पूरे हुए थे। मनोरंजन जगत में ऐसे कई कपल्स और उनके तलाक के किस्से मशहूर हैं। आइए जानते हैं इंडस्ट्री के ऐसे ही स्टार कपल के बारे में-
Sohail Seema Divorce: शादी के 24 साल बाद अलग होंगे सोहेल और सीमा खान, पढ़ें बी- टाउन के तलाक की पांच चर्चित कहानियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 13 May 2022 04:07 PM IST
सार
मनोरंजन जगत में अक्सर कई रिश्तों के बनने और बिगड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स मौजूद हैं जिन्होंने बेशुमार प्यार के बाद भी अपने लंबे रिश्ते का अंत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन