बॉलीवुड के लोकप्रिय संगीतकार और प्ले बैक सिंगर बेनी दयाल ने हमें पार्टी में थिरकने के लिए बहुत से बेहतरीन गाने दिए हैं। 'दारु देसी', 'बदतमीज दिल', 'उड़े दिल बेफिक्रे' जैसे हिंदी गानों के अलावा उन्होंने कई अन्य भाषाओं के गाने भी गाए हैं। इनमें मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली, गुजराती और मराठी भाषा के गाने शामिल हैं। इसी वजह से उनके प्रशंसक सिर्फ हिंदी बेल्ट में ही नहीं, पूरे भारत में फैले हुए हैं। खास बात यह है कि बेनी दयाल ने अपने करियर की शुरुआत तमिल गानों से ही की थी। वह लोगों के पसंदीदा सिंगर्स में से एक हैं। सिंगर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज इस खास मौके पर हम अमर उजाला के पाठकों को पॉप सिंगर बेनी दयाल के जीवन के कुछ अनसुने और दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं।
Benny Dayal: पत्रकारिता की दुनिया से निकला है बॉलीवुड का यह मशहूर गायक, ए आर से रखता है खास रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार भी रह चुके हैं बेनी दयाल
बहुत कम लोग जानते हैं कि बेनी दयाल ने अपने करियर की शुरुआत एक बीपीओ में काम करके की थी, जिसके बाद उन्होंने एक पत्रकार के रूप में भी काम किया था। बीपीओ और मीडिया इंडस्ट्री में काम करने के बाद सिंगर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और इस चकाचौंध भरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। बेनी दयाल अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही अलग-अलग एक्टिविटीज में पार्ट लिया करते थे। जानकारी के लिए बता दें कि मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज में वह कल्चरल कन्वीनर भी थे।
ए आर रहमान से है खास रिश्ता
मशहूर गायक बेनी दयाल ऑस्कर विनिंग म्यूजिक डायरेक्टर 'एआर रहमान' के साथ बहुत अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। उनके रिश्ते की सबसे खास बात यह है कि ए आर रहमान ही वह व्यक्ति थे, जिन्होंने बेनी को इंडस्ट्री में पहला बड़ा ब्रेक 'चिनम्मा चिलकम्मा' गाने के रूप में दिया था। बेनी का कहना है कि लोगों को संगीत का अहसास कराने के लिए उनके पास एक दिलचस्प तरीका है।
अंतराष्ट्रीय भाषाओं में भी करते हैं गायकी
आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के साथ ही पूरे भारत में अपने गानों और आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले बेनी दयाल इंटरनेशनल भाषाओं में भी गाना गाने में सक्षम हैं। भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं के अलावा वह फ्रेंच और अरबी में भी गा सकते हैं। यूएई में पले-बढ़े होने के कारण यह दोनों ही भाषाएं उनके स्कूली जीवन का हिस्सा थीं, जिसकी वजह से वह इनमें भी गाना गाने में ट्रेंड हैं।
ऐसी है बेनी की लव स्टोरी
सिंगर बेनी दयाल ने साल 2017 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कैथरीन थंगम से शादी कर ली थी। कैथरीन पेशे से एक मॉडल थीं लेकिन शादी होने के बाद उन्होंने अपने करियर से ज्यादा महत्ता अपने परिवार को दी और मॉडलिंग छोड़ दी। बेनी और कैथरीन की पहली मुलाकात साल 2010 में एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला था।