फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Hindu Boy: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद इस फिल्म में दिखाया गया कश्मीरी पंडितों का हाल, मिलेंगे कई सवालों के जवाब

Fri, 13 May 2022 03:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 May 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
The Hindu Boy: After Vivek Agnihotri The Kashmir Files Producer Punit Balan made a short film based on Kashmiri Pandits
शॉर्ट फिल्म 'द हिंदू बॉय' - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद दर्शक अब एक और फिल्म के जरिए कश्मीरी पंडितों की जिंदगी का सच जान सकते हैं। निर्माता पुनीत बालन कश्मीरी पंडितों के ताजा हालात को दिखाने के लिए 'द हिंदू बॉय' नामक एक शॉर्ट फिल्म लेकर आए हैं। इसका निर्देशन शाहनवाज इकबाल ने किया है।

The Hindu Boy: After Vivek Agnihotri The Kashmir Files Producer Punit Balan made a short film based on Kashmiri Pandits
'द हिंदू बॉय' - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी है क्लाइमेक्स से पहले की कहानी
'द हिंदू बॉय' में एक हिंदू पंडित लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो कौल साहब का लड़का है। पलायन के करीब 30 साल बाद वह अपना पुश्तैनी घर देखने के लिए कश्मीर लौटता है। उसकी वापसी पर कश्मीरियों का जो व्यवहार है और कश्मीरी पंडित लड़के के परिवार का डर, कहानी इसी के ईर्द-गिर्द चलती है। यह फिल्म दर्शकों के कई पूर्वाग्रहों को तोड़ती है। हिंदू लड़का जब बाइक से कश्मीर पहुंचता है तो उसे वहां एक स्थानीय कश्मीरी रोकता है। डर की वजह से हिंदू लड़का अपना मुस्लिम नाम बताकर आगे निकल जाता है। जब वह अपने पुश्तैनी घर पहुंचता है तो उसके पुराने पड़ोसी उसे पहचान लेते हैं। यहां तक कि उसके बचपन का नाम और मां का नाम सबकुछ उन्हें याद होता है। वह पूरे कौल परिवार को याद करते हैं और हिंदू लड़के का जोरदार स्वागत होता है। उधर लड़के के माता-पिता इस बात को लेकर डरे हुए दिखाए गए हैं कि पता नहीं उनके बेटे के साथ वहां क्या होगा। फिल्म में माता-पिता का डर साथ-साथ चलता है। बेटे की सुरक्षा के लिए कौल साहब कश्मीर में एक नेता को फोन करके बेटे का ख्याल रखने को कहते हैं। वह यहां अपना एक राजनीतिक दांवपेंच चलने की कोशिश करता है। इस शॉर्ट फिल्म की शुरुआत में कश्मीरी हिंदू बच्चे का टीका हटाते हुए का दृश्य दिखाया गया है, जो कि खुद उसके पिता यानी कौल साहब ने हटाया है। मगर अंत में टीके को लेकर बड़ा सुंदर दृश्य है। क्या है वह दृश्य और कैसी है पूरी कहानी फिल्म में देख सकेंगे। फिल्म के साथ-साथ चलने वाले बैकग्राउंड गाने के बोल दिल छूने वाले हैं। 'मैं आता हूं अपनी मिट्टी से मिलकर...' गाना काफी सुंदर तरीके से लिखा गया है।

The Hindu Boy: After Vivek Agnihotri The Kashmir Files Producer Punit Balan made a short film based on Kashmiri Pandits
शरद मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शरद मल्होत्रा ने निभाया मुख्य किरदार
फिल्म 'द हिंदू बॉय' में शरद मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले शरद मल्होत्रा टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। शरद मल्होत्रा 'नागिन 5', 'विद्रोही', 'एक तेरा साथ', 'कसम', 'बनू मैं तेरी दुल्हन' जैसे धारावाहिक और फिल्मों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं के लिए लोगों के पसंदीदा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Hindu Boy: After Vivek Agnihotri The Kashmir Files Producer Punit Balan made a short film based on Kashmiri Pandits
'द हिंदू बॉय' - फोटो : सोशल मीडिया

आज के हालात दिखाने की कोशिश
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में जहां कश्मीरी पंडितों का अतीत दिखाया गया। उनके पलायन और नरसंहार की कहानी को बयां किया गया। वहीं 'द हिंदू बॉय' में आज के हालातों को दर्शाने की कोशिश की गई है। बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' तथ्यों पर आधारित एक बड़े पर्दे की फिल्म है। वहीं 'द हिंदू बॉय' एक शॉर्ट फिल्म है। 20 मिनट की इस फिल्म को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed