फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manhar Udhas Birthday: इंजीनियर से गायक बने थे मनहर उधास, करीब 450 हिंदी फिल्मों के गीतों को दे चुके हैं आवाज

Fri, 13 May 2022 01:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 13 May 2022 01:28 PM IST
सार

फिल्म इंडस्ट्री के जाने- माने पाश्र्व गायक मनहर उधास ने अपनी मधुर आवाज में कई गानों को अपनी आवाज दी है। हिंदी के अलावा उन्होंने अपनी मातृभाषा गुजराती में भी गाने गाए हैं।

विज्ञापन
Manhar Udhas Birthday: Manhar Udhas became singer after completing his engineering has given voice to songs of about 450 Hindi films
मनहर उधास - फोटो : Social media

फिल्म इंडस्ट्री के जाने- माने पाश्र्व गायक मनहर उधास ने अपनी मधुर आवाज में कई गानों को अपनी आवाज दी है। हिंदी के अलावा उन्होंने अपनी मातृभाषा गुजराती में भी गाने गाए हैं। मशहूर गजल गायक पंकज उधास के बड़े भाई मनहर उधास का जन्म 13 मई 1943 हुआ गुजरात में हुआ था। मनहर, पंकज और निर्मल उधास तीनों भाईओं को बचपन से ही गाने और  बड़े-बड़े गायकों को सुनने का बेहद शौक था। 1960 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद मनहर नौकरी की तलाश में मुंबई गए। 

 

Manhar Udhas Birthday: Manhar Udhas became singer after completing his engineering has given voice to songs of about 450 Hindi films
मनहर उधास - फोटो : Social media

तीनों भाईयों में सबसे पहले मुंबई आए मनहर उधास ने साल 1969 की फिल्म विश्वास के एक गीत से हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज देने की शुरुआत की। इसके बाद मुंबई में एसडी बर्मन के संगीत निर्देशन में उन्हेंन फिल्म अभिमान में लता मंगेशकर के साथ ‘लूटे कोई मन का नगर’ गीत गाने का मौका मिला। इसके बाद तो मनहर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 450 हिंदी फिल्मों के गीतों में अपनी आवाज दी। 

Manhar Udhas Birthday: Manhar Udhas became singer after completing his engineering has given voice to songs of about 450 Hindi films
मनहर उधास - फोटो : Social media

अपनी बेहतरीन आवाज की वजह से मनहर उधास लोगों के बीच काफी मशहूर हो गए थे। एक समय ऐसा भी था जब उनका फिल्मी करियर ऊंचाई पर था। इसी दौरान उन्हें अचानक साईं भजन गाने का ऑफर मिला। उस समय उनका भजन गायन के प्रति रुझान नहीं था। लेकिन  फिर बाद में उन्होंने फिर साईं के भजनों की पहली एलबम ‘साईं अर्पण’ तैयार की। इसके बाद उन्होंने लगातार भजनों की 30 एलबम रिकार्ड की और भजन गायन में भी सफलता हासिल की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manhar Udhas Birthday: Manhar Udhas became singer after completing his engineering has given voice to songs of about 450 Hindi films
मनहर उधास - फोटो : Social media

प्रसिद्ध गीत व गजल गायक पंकज उधास और मनहर उधास दोनों भाई हैं। उनके गीत हमेशा से श्रोताओं को पसंद आए हैं। मनहर उधास ने एक से बढक़र एक गीत फिल्म इंडस्ट्री के लिए गाए हैं। उनकी आवाज में अलग ही अपनापन झलकता है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर गानों को अपने सुरों में पिरोया। मनहर उधास के गाए गानों में हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे, प्यार करने वाले कभी डरते नहीं, तू मेरा जानू है, इलु-इलु, मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू, तेरा नाम लिया जैसे मशहूर गीत शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed