फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone Birthday: अभिनेत्री ही नहीं एक अच्छी मां भी हैं सनी लियोनी, गोद ली बच्ची को भी करती हैं बेहद प्यार

Fri, 13 May 2022 01:14 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 13 May 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
Apart from being an actress Sunny Leone is also a good mother to Nisha, Asher and Noah
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

13 मई को जन्मी बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। बॉलीवुड फिल्मों और गानों में अपनी बोल्डनेस की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली सनी लियोनी एक अच्छी मां भी हैं। वह अक्सर अपने तीनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई देती हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। जिनमें उनके बच्चों संग मजबूत बॉन्ड साफ देखा जा सकता है।

Apart from being an actress Sunny Leone is also a good mother to Nisha, Asher and Noah
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस सनी लियोनी को ज्यादातर लोग उनके बोल्ड अंदाज के लिए जानते हैं लेकिन वह एक बेहतरीन मां भी हैं। सनी अपने काम के साथ ही बच्चों का भी खूब ध्यान रखती हैं। सनी लियोनी के तीन बच्चे निशा, आशेर और नूह हैं। बता दें कि अभिनेत्री ने साल 2011 में  डेनियल वेबर से शादी थी और साल 2017 में दोनों ने 21 माह की निशा कौर वेबर को गोद लिया। इसके बाद एक बार फिर से सनी लियोनी की  जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी और सरोगेसी के जरिए उन्होंने और डेनियल ने जुड़वां बेटों का स्वागत किया।

Apart from being an actress Sunny Leone is also a good mother to Nisha, Asher and Noah
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

सनी लियोनी की एक कंपलीट और क्यूट हैप्पी फैमिली है। वह अपने बेटों आशेर और नूह को जितना प्यार करती हैं, उतना ही वह अपनी गोद ली बेटी से भी करती हैं और हर मूमेंट की तस्वीरों में निशा भी उनके साथ दिखाई देती हैं। हालांकि कई बार सनी को ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है, क्योंकि लोगों को लगता है, सनी लियोनी अपनी गोद ली बेटी का सही से ध्यान नहीं रखती हैं। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि अभिनेत्री सनी लियोनी बेटी निशा से भी बेहद प्यार करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Apart from being an actress Sunny Leone is also a good mother to Nisha, Asher and Noah
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

सनी लियोनी जब भी बाहर जाती हैं। तो वह और उनके पति हमेशा अपने बच्चों को खुद ही गोद लिए हुए दिखाई देते हैं। अक्सर उन्हें कई जगहों पर तीनों बच्चों के साथ स्पॉट किया जाता है लेकिन वह कभी भी अपने बच्चों के लिए मेड को साथ में नहीं रखती हैं। काम के साथ ही सनी लियोनी अपने मां होने के सारे फर्ज भी पूरे करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed