फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Deol: धर्मेंद्र के घर गूंजने वाली है शहनाई, इस फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं उनके पोते की मंगेतर

Fri, 13 May 2022 01:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 May 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
who is Drisha roy great granddaughter of Bimal roy to whom Sunny Deol son Dharmendra grandson Karan Deol will get married soon
करण देओल-द्रिशा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने जमाने के शानदार अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही द्रिशा रॉय के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े परिवारों  के बीच रिश्तेदारी हो जाएगी। एक तरफ धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल का बॉलीवुड में अपना दबदबा रहा है। वहीं द्रिशा रॉय भी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली हैं। बता दें कि वह बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती हैं। करण और द्रिशा ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र की तबीयत खराब रहने की वजह से दोनों की शादी जल्द कराने की योजना बनाई जा रही है।

who is Drisha roy great granddaughter of Bimal roy to whom Sunny Deol son Dharmendra grandson Karan Deol will get married soon
बिमल रॉय-धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बिमल रॉय ने धर्मेंद्र को ही-मैन की छवि से बाहर निकाला
धर्मेंद्र और बिमल रॉय के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। निर्देशक बिमल रॉय ने धर्मेंद्र को 1963 में आई फिल्म 'बंदिनी' में मौका दिया और इस तरह उन्होंने धर्मेंद्र को उनकी ही-मैन वाली छवि के अलावा एक पावरफुल अभिनेता के रूप में स्थापित किया।

who is Drisha roy great granddaughter of Bimal roy to whom Sunny Deol son Dharmendra grandson Karan Deol will get married soon
बंदिनी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बिमल रॉय से काम मांगने पहुंचे थे धर्मेंद्र
अपने संघर्ष के दिनों में धर्मेंद्र बिमल रॉय से काम मांगने पहुंचे थे। जब बतौर हीरो उनकी फिल्म 'शोला और शबनम' की चार रीलें तैयार हो गई थीं। तब धर्मेंद्र ने बिमल रॉय से फिल्म देखने की गुजारिश की, जिसे उन्होंने मान भी लिया। लेकिन, फिल्म 'शोला और शबनम' के निर्देशक ने उन चार रीलों को दिखाने से इनकार कर दिया। तब धर्मेंद्र ने किसी तरह फिल्म के एडिटर अनंत आप्टे को मनाकर बिमल रॉय को वो चार रीलें दिखवा दीं। इसके बाद बिमल रॉय ने धर्मेंद्र को अपनी फिल्म 'बंदिनी' में काम करने का मौका दिया। इस फिल्म के बाद धर्मेंद्र कोनिर्देशक बिमल रॉय की ज्यादातर फिल्मों में काम करने का मौका मिला। उनकी फिल्में सफल होने लगी और वे हिंदी सिनेमा के स्टार बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
who is Drisha roy great granddaughter of Bimal roy to whom Sunny Deol son Dharmendra grandson Karan Deol will get married soon
बिमल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों के लिए याद किए जाते हैं
बता दें कि निर्देशक बिमल रॉय को फिल्म 'दो बीघा जमीन', 'परिणीता', 'बिराज बहू', 'देवदास', 'मधुमती', 'सुजाता', 'पारख' और 'बंदिनी' जैसी शानदार फिल्में बनाने के लिए खासतौर से जाना जाता है। हिंदी सिनेमा के महत्वपूर्ण निर्देशकों में उनकी गिनती होती है।
विज्ञापन
who is Drisha roy great granddaughter of Bimal roy to whom Sunny Deol son Dharmendra grandson Karan Deol will get married soon
बिमल रॉय-मनोबिना रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

अधूरा रह गया आखिरी प्रोजेक्ट
बिमल रॉय ने धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर को लकेर फिल्म 'चैताली' की शुरुआत की थी, लेकिन फिल्म आधी ही शूट हो पाई थी कि बिमल रॉय का निधन हो गया। वहीं उनकी पत्नी उनके इस आखिरी और अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed