{"_id":"627e0933064d643a3d04fd75","slug":"varun-dhawan-rached-at-dehati-disco-promotions-did-not-answered-a-single-question","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan: फ्लॉप की हैट्रिक लगा चुके वरुण धवन पहुंचे ‘देहाती डिस्को’ के प्रचार में, नहीं किया एक भी सवाल का सामना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Varun Dhawan: फ्लॉप की हैट्रिक लगा चुके वरुण धवन पहुंचे ‘देहाती डिस्को’ के प्रचार में, नहीं किया एक भी सवाल का सामना
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 13 May 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
देहाती डिस्को, वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गणेश आचार्य हिंदी सिनेमा के अच्छे वाले कोरियोग्राफर रहे हैं। बड़े बड़े सितारे उनकी इज्जत करते हैं। इज्जत उनकी मुंबई के पत्रकार भी उनकी काफी करते हैं। झोपड़पट्टी से निकलकर गणेश आचार्य ने हिंदी सिनेमा में छा जाने वाला काम जो किया है। शुरुआत उन्होंने कैमरे के सामने भीड़ का हिस्सा बनकर की थी। ये जूनियर आर्टिस्ट बाद में डांस मास्टर बन गया लेकिन एक्टिंग का शौक गणेश आचार्य का कभी गया नहीं। कभी अपने ही गाने में उन्होंने तालियां बटोरीं तो कभी अपने हिट गानों के बिहाइंट द सीन्स (बीटीएस) वीडियोज वह खूब मस्ती करते दिखे। अब वह हीरो बन गए हैं। उनकी बतौर हीरो पहली फिल्म ‘देहाती डिस्को’ का ट्रेलर मुंबई के फिल्म वितरकों के पास बीते छह महीनों से घूम रहा है।
2 of 5
गणेश आचार्य
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गणेश आचार्य के यहां से अब हर तीसरे चौथे दिन एक बुलावा आ जाता है। कभी सुबह सवेरे अक्षय कुमार उनकी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचते हैं। कभी गोविंदा के बहाने बुलावा आता है और अब तो वरुण धवन में भी गणेश आचार्य को अपनी फिल्म ‘देहाती डिस्को’ का भला होने की उम्मीद दिखने लगी है, जिनकी अपनी पिछली फिल्म कौन सी हिट हुई, शायद उनको भी याद न हो। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘अक्टूबर’ के बाद से वरुण धवन के सितारे गर्दिश में हैं। तब से ‘कलंक’, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ और ‘कुली नंबर वन’ जैसी फिल्मों ने उनके नाम पर धब्बा ही लगाया है। उनकी अगली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का प्रचार शुरू हो चुका है तो वरुण भी कोशिश में हैं ज्यादा से ज्यादा लाइम लाइट बटोरने की।
3 of 5
गणेश आचार्य, वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे देखा जाए तो गणेश आचार्य का वरुण धवन के साथ काफी अलग रिश्ता रहा है। वरुण धवन को वह बचपन से देख रहे है। गणेश आचार्य की गोद में खेल चुके वरुण धवन कहते हैं, ‘मुझे बचपन की सारी बातें याद हैं। मैंने मास्टर जी को कड़ी धूप में भी उसी जूनून और शिद्दत के साथ काम करते देखा है। चाहे कोई नया कलाकार हो या कोई बड़ा स्टार सबके साथ उसी समर्पण भाव से काम किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गणेश आचार्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गणेश आचार्य के डांस ग्रुप का हिस्सा रहे साहिल भी इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। गणेश मास्टर के साथ उनके डांस ग्रुप में काफी समय से काम कर रहे साहिल कहते हैं, ‘मैंने एक्टिंग के बारे में सोचा तो जरूर था लेकिन इतना बड़ा मौका मिलेगा कभी नहीं सोचा था।’ साहिल से अच्छी तरह से परिचित वरुण धवन ने इस मौके पर कहा, ‘कैमरे के पीछे बहुत टैलेंट होते हैं, जो हीरो से अच्छा काम करते हैं। यहां साहिल को देखकर मुझे खुशी हो रही है।’
विज्ञापन
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : insta
बता दें कि साहिल अतीत में वरुण धवन की फिल्मों ‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नंबर वन’ में असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर काम कर चुके हैं। वरुण धवन के नाम पर पहुंची मीडिया के सवालों और उनका जवाब देने के लिए वरुण धवन ने समय नहीं निकाला। वह आए। उन्होंने ‘देहाती डिस्को’ पर पहले से तैयार स्क्रिप्ट पढ़ी और चलते बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।