{"_id":"627c87e203826705224d34f9","slug":"box-office-prediction-ranveer-singh-starrer-jayeshbhai-jordaar-to-open-in-rs-4-5-crores-range","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jayeshbhai Jordaar: क्या बॉलीवुड पर फिर हावी होगी साउथ की फिल्म, जानें कितनी कमाई करेगी रणवीर सिंह की मूवी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jayeshbhai Jordaar: क्या बॉलीवुड पर फिर हावी होगी साउथ की फिल्म, जानें कितनी कमाई करेगी रणवीर सिंह की मूवी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म '83' के फ्लॉप होने के साढ़े चार महीने बाद, रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार यानी 13 मई को सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होने वाली है। गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
2 of 4
जयेशभाई जोरदार
- फोटो : insta
इस मुद्दे पर आधारित है फिल्म
बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बेटी के पिता का किरदार निभा रहे हैं जो जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी का किरदार शालिनी पांडे निभा रही हैं। जयेशभाई जोरदार के ट्रेलर में यह दिखाया गया है कि रणवीर सिंह के घर वाले चाहते हैं कि शालिनी पांडे बेटा हो जन्म दें और इसलिए वह लिंग परीक्षण तक करवाते हैं, लेकिन पता चलता है कि इस बार भी उन्हें बेटी हाेने वाली है।
3 of 4
जयेशभाई जोरदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या केजीएफ2 के सामने टेकेगी घुटने?
सामाजिक मुद्दे पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर को काफी सराहा जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या रणबीर सिंह अभिनीत फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के सामने टिक पाएगी या फिर '83' की तरह साउथ की फिल्म के सामने घुटने टेक देगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जयेशभाई जोरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनिंग डे कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट के हिसाब से तकरीबन 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 से 5 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। हालांकि बाद में वर्ड ऑफ माउथ के कारण इस फिल्म की कमाई में इजाफा होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।