बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म 'हिट - द फर्स्ट केस' में एक साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में से एक गिने जाने वाले राजकुमार राव की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को मेकर्स ने नई रिलीज डेट दे दी है। नई रिलीज डेट का खुलासा मेकर्स ने आज यानी 13 मई को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किया है।
HIT-The First Case: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म को मिली नई रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेकर्स ने साझा की नई तारीख
टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी। राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अभिनीत यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म अब 15 जुलाई 2022 को रिलीज की जाएगी। टी-सीरीज ने सान्या मल्होत्रा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"हिट-द फर्स्ट केस अब नई रिलीज डेट के साथ 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" बता दें कि यह मिस्ट्री थ्रिलर साल 2020 की तेलुगू फिल्म 'हिट' की हिंदी रीमेक है। पहले राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म 20 मई को रिलीज होने वाली थी। हालांकि किन्हीं कारणों की वजह से इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई।
पिछले महीने खत्म की थी शूटिंग
डॉ. शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग पिछले महीने ही खत्म हुई है। इस बात की जानकारी खुद सान्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा कर, दी थी। गौरतलब है कि, दोनों कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग पिछले साल सितंबर में शुरू की थी।
ऐसी होगी कहानी
'हिट- द फर्स्ट केस' एक पुलिस वाले की मनोरंजक कहानी पेश करती है, जो एक लापता लड़की की तलाश में है। फिल्म में पुलिस वाले के किरदार में राजकुमार राव और लापता हुई लड़की के किरदार में सान्या मल्होत्रा दिखाई देने वाली हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर ने किया है।
सान्या और राजकुमार राव के पास हैं यह फिल्में
'हिट-द फर्स्ट केस' के अलावा राजकुमार राव की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो, अभिनेता नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' और अनुभव सिन्हा की सोशल ड्रामा फिल्म 'भीड़' में नजर आएंगे। वहीं सान्या मल्होत्रा, साउथ फिल्म निर्माता एटली की फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम करती दिखेंगी। इसके साथ ही वह फिल्म निर्माता मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल के साथ और नेटफ्लिक्स फिल्म 'कथल' नजर आएंगी।