{"_id":"627dfdb63707151d566b2af6","slug":"special-screening-of-the-kashmir-files-in-sign-language-also-streamed-on-zee5-for-deaf-from-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: सांकेतिक भाषा में हुई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग, बधिरों के लिए आज से जी5 पर होगी स्ट्रीम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kashmir Files: सांकेतिक भाषा में हुई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग, बधिरों के लिए आज से जी5 पर होगी स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 13 May 2022 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स की स्पेशल स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स तमाम विवादों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई का रिकॉर्ड बना चुकी है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म को तमाम अभिनेताओं और राजनेताओं द्वारा भी पसंद किया गया है। द कश्मीर फाइल्स की जबरदस्त सफलता को देखते हुए कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया था। 13 मई को ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में रिलीज कर दी गई है। इसके साथ ही इस फिल्म का ओटीटी पर सांकेतिक भाषा में भी प्रीमियर किया गया।
2 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
जी5 ने सांकेतिक भाषा में आज द कश्मीर फाइल्स के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस दौरान इस फिल्म को करीब 500 बधिर लोगों ने देखा। विशेष स्क्रीनिंग के दौरान विवेक अग्निहोत्री भी अपनी पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी के साथ मौजूद थे। इसके अलावा अभिनेता दर्शन कुमार भी स्क्रीनिंग के दौरान साथ थे। कोरोना महामारी के बाद द कश्मीर फाइल्स 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये पहली फिल्म है।
3 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
स्क्रीनिंग के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने कहा- हमें खुशी है कि द कश्मीर फाइल्स इतनी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि अब जी5 के साथ ये फिल्म न सिर्फ हिंदी बल्कि तमिल तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा इस फिल्म को सांकेतिक भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म को ऐसा करने के लिए धन्यवाद भी कहा। अभिनेता दर्शन कुमार ने भी फिल्म की खूब तारीफ की और इस फिल्म को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
द कश्मीर फाइल्स फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और उनको घर से बेघर करने के संघर्ष की दिल दहला देने वाली दास्तां है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार आदि मुख्य किरदार में हैं। बता दें कि इस फिल्म की सराहना खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी की थी। इसके अलावा कई अभिनेता भी फिल्म के समर्थन में आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।