साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत हाल ही में 'मैन वर्सेज वाइल्ड' की शूटिंग के चलते चर्चा में आ गए। उन्होंने शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में शूटिंग की थी। खबर आई थी कि शूटिंग के दौरान रजनीकांत घायल हो गए। हालांकि बाद में इसे अफवाह कहा गया। इसी शूटिंग को लेकर रजनीकांत मुश्किल में फंस गए हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने रजनीकांत की गिरफ्तारी की मांग की है ।
'मैन वर्सेज वाइल्ड' की वजह से मुश्किल में फंसे रजनीकांत, जानें क्यों हो रही है गिरफ्तारी की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स के साथ 'मैन वर्सेज वाइल्ड' की शूटिंग बांदीपुर टाइगर रिजर्व पार्क में की, ऐसे में कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद जानवरों की फिक्र जताते हुए रजनीकांत के खिलाफ आंदोलन भी किया । कार्यकर्ताओं ने कहा कि शूटिंग के लिए जो क्रू टाइगर रिजर्व पार्क में मौजूद है, उससे जानवरों को खतरा हो सकता है ।
इसके साथ ही सूखे मौसम की वजह से जंगल में आग भी लग सकती है, जिसपर आगे चलकर काबू पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा । एक कार्यकर्ता का इसपर कहना है कि 'मैन वर्सेज वाइल्ड' की शूटिंग मॉनसून में भी हो सकती थी । बता दें कि रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स को धन्यवाद कहते हुए एक ट्वीट किया था ।
उन्होंने लिखा, 'एक शानदार और कभी न भूल पाने वाले इस अनुभव के लिए आपका धन्यवाद बेयर ग्रिल्स ।' रजनीकांत के बाद अक्षय कुमार भी बेयर ग्रिल्स के साथ इस शो की शूटिंग करेंगे । शूटिंग की इजाजत सुल्तान बटेरी हाईवे और मेल्लाहल्ली, मुद्दर और कल्केरे रेंज के लिए दी गई है। वे नॉन टूरिज्म जोन में शूटिंग करेंगे, जो खास वन सुरक्षा के तहत होगी।
Grammy 2020 में बेहद बोल्ड ड्रेस की वजह से प्रियंका को किया गया था ट्रोल, अब पोस्ट लिखकर की बोलती बंद