सब्सक्राइब करें

फिल्म में गायब हैं धोनी की जिंदगी से जुड़े ये बड़े सच

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
some of the facts that are not added in dhoni's biopic
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी की बायोपिक रुपहले पर्दे पर रिलीज हो गई है। यह बायोपिक धोनी के फैन्स का काफी पसंद आ रही है। लेकिन जैसा कि पहले से चर्चा थी इस फिल्म में काफी कुछ है जो धोनी के जिंदगी के बारे में नहीं दिखाया गया। धोनी की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में बहुत सी ऐसी अहम बातें हैं जिन्हें पर्दे पर जगह नहीं दी गईं। 


आगे की स्लाइड्स में जानें कौन सी हैं वो बातें जो रुपहले पर्दे का हिस्सा नहीं बनीं। 
Trending Videos

धोनी की जिंदगी का वो सच जो पर्दे पर नहीं दिखाया गया

some of the facts that are not added in dhoni's biopic
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के कप्तान कैसे बने:
सबसे पहले शुरुआत करते हैं धोनी की जिंदगी के उस अहम पड़ाव से जिसकी वजह से उन पर यह फिल्म बनी यानि धोनी का टीम इंडिया का कप्तान बनना और फिर वर्ल्ड कप जीतना। फिल्म में काफी जगह चयन प्रक्रिया दिखाई गई लेकिन धोनी का टीम इंडिया के कप्तान के लिए कैसे चयन हुआ। यह पूरी फिल्म में कहीं नहीं बताया या दिखाया गया। अगर ये बात फिल्म में जोड़ी जाती तो फिल्म ज्यादा दिलचस्प हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी की जिंदगी का वो सच जो पर्दे पर नहीं दिखाया गया

some of the facts that are not added in dhoni's biopic
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी ने ऑफ साइड में स्ट्रोक खेलना कैसे सीखा ?
फिल्म के पहले हाफ में धोनी ज्यादातर लेग साइड में स्ट्रोक जड़ते हुए देखे गए हैं। उनके ज्यादातर शॉट आड़े शॉट थे और उन्हें सलाह दी गई थी कि वह ऑफ साइड में भी स्ट्रोक खेलें। लेकिन फिल्म में इस बारे में बिल्कुल भी नहीं बताया गया कि उन्होंने वे स्ट्रोक कैसे सीखे। यह एक तथ्य है कि धोनी ऑफ साइड के एक अच्छे खिलाड़ी हैं। वह ज्यादातर ऑफ साइड में स्ट्रोक खेलते नजर आ ही जाते हैं।

धोनी की जिंदगी का वो सच जो पर्दे पर नहीं दिखाया गया

some of the facts that are not added in dhoni's biopic
सुशांत सिंह राजपूत
कौन हैं वो तीन क्रिकेटर और धोनी ने उन्हें क्यों निकाला ?
फिल्म में उन तीन क्रिकेटरों का नाम उजागर नहीं किया गया, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गई सीबी सीरीज से निकाल दिया गया उनका नाम। धोनी की बोर्ड सिलेक्शन पैनल से मीटिंग के दौरान वह तीन खिलााड़ियों को टीम से बाहर करने के लिए कहते हैं लेकिन जब धोनी ने उन तीनों के नाम बताए तो साउंड म्यूट कर दी गई। जब लिप- सिंक को करीब से देखा गया तो पता चला कि उन्होंने दो खिलाड़ियों के नाम ही बताए हैं जिन्हें म्यूट कर दिया गया। बाद में तीसरे खिलाड़ी का नाम बताया जाता है जब धोनी न्यूज चैनल स्विच्ड ऑन करते हैं और मीडिया उनके तीसरे खिलाड़ी से मनमुटाव की बात करती है।
विज्ञापन

धोनी की जिंदगी का वो सच जो पर्दे पर नहीं दिखाया गया

some of the facts that are not added in dhoni's biopic
युवराज सिंंह
युवराज के अलावा बाकी खिलाड़ियों का जिक्र नहीं 
सुशांत (धोनी) और हेनरी टांग्री (युवराज सिंह) के अलावा अन्य कोई एक्टर पूरी फिल्म में दूसरे क्रिकेटरों की भूमिका निभाता नजर नहीं आया। जब फिल्म रिलीज नहीं हुई थी तो माना जा रहा था कि फवाद खान विराट कोहली के किरदार में नजर आएंगे। रामचरन सुरेश रैना के किरदार में नजर आएंगे, गौतम गुलाटी जहीर खान और श्रेयस तलपड़े रोहित शर्मा के किरदार में नजर आएंगे लेकिन ये सब बातें महज अफवाह साबित हुईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed