{"_id":"59d66bdf4f1c1bda538b5d2f","slug":"some-special-hidden-facts-about-actress-rekha-in-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेखा बोलीं- 'मैं उस Kiss का विरोध भी ना कर सकी, मेरी आंखों में आंसू थे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रेखा बोलीं- 'मैं उस Kiss का विरोध भी ना कर सकी, मेरी आंखों में आंसू थे'
Fri, 06 Oct 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh bachchan and Rekha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में लंबा वक्त हो गया है। उनके फिल्मी सफर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी बहुत सी बातें होती रही हैं। उनकी जिंदगी के बारे में उनके चाहने वाले जानना भी चाहते हैं लेकिन रेखा की जिंदगी में इतने घुमाव है कि उसको समझना आसान नहीं। रेखा की जिंदगी से जुड़े ऐसे कई किस्से यासिर उस्मान की किताब रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी में बताए हैं। इसमें उनके साथ धोखे से हुए किस से लेकर सास से मिली गालियां तक कई किस्से शामिल हैं।
फिल्म में किसिंग सीन का नहीं था अंदाजा
2 of 5
Rekha and Vishwjeet
अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली रेखा की जिंदगी में शूटिंग के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ कि वह सकते में आ गईं। फिल्म 'अनजाना सफर' के लिए रेखा सेट पर पहुंची तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस तरह का कोई सीन फिल्माया जाएगा। रेखा रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची। निर्देशक ने एक्शन बोला और एक्टर विश्वजीत ने रेखा की तरफ बढ़ उनके होंठ को अपने होंठो में ले लिया।
किसिंग सीन के बाद रेखा बहुत रोईं
3 of 5
Rekha
विश्वजीत रेखा को बाहों में जकड़ कर लगातार किस करते जा रहे थे, रेखा विरोध भी नहीं कर पा रहीं थी। विश्वजीत 5 मिनट तक रेखा को किस करते रहे। यूनिट के मेंबर्स की सीटियों की आवाज रेखा के कानों में पड़ी उनकी आंखों में आंसू आ गए। रेखा ने आंखें बंद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विनोद मेहरा की मा्ं ने रेखा के साथ किया था ऐसा बर्ताव
4 of 5
Rekha
'रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी' में रेखा और विनोद मेहरा का शादी के बाद उनके घर लौटने से जुड़ा भी एक दिलचस्प किस्सा है। कलकत्ता में शादी करने के बाद विनोद और रेखा वापस मुंबई आए। दोनों जैसे ही घर पहुंचे तो विनोद मेहरा की मां का गुस्सा देख सहम गए। रेखा अपनी सास के पैर छूने को झुकीं तो वो पीछे हट गईं और रेखा को पीटने को चप्पल निकाल लिया।
विज्ञापन
शादी से पहले सेक्स कोई बुरी बात नहीं
5 of 5
Rekha
रेखा सेक्स के बारे में क्या सोचती हैं, वो भी इस किताब में बताया गया है। रेखा सेक्स को लेकर काफी खुले विचार रखती थीं। उनका कहना था कि सेक्स को लेकर हौवा नहीं बनाया जाना चाहिए और ना ही शादी से पहले सेक्स में कोई दिक्कत नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।