फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सोमी अली ने डिलीट किया सलमान खान के खिलाफ किया पोस्ट, मारपीट का लगाया था आरोप

Sat, 20 Aug 2022 02:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 20 Aug 2022 02:55 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने रहते हैं। अपनी फिल्मों और रियलिटी शोज के अलावा अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं।

विज्ञापन
Somy Ali deleted the post against Salman Khan  of accused him for assaulting women
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने रहते हैं। अपनी फिल्मों और रियलिटी शोज के अलावा अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। हमेशा से ही अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले सलमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीते दिन एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली ने उन पर एक बार फिर निशाना साधा था। सोमी ने सोशल मीडिया पर सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया का एक पोस्टर शेयर करते हुए जमकर भड़ास निकाली थी।

Somy Ali deleted the post against Salman Khan  of accused him for assaulting women
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : Social Media

इतना ही नहीं उन्होंने अपने इस पोस्ट के जरिए एक्टर पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने इस पोस्ट  में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा कि, 'एक महिला को मारने वाला, सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि बहुत लोगों को मारा। आपको पता नहीं है। उसकी पूजा करना बंद करो। वह दूसरों को तकलीफ देने वाला बीमार इंसान है, जिसके बारे में लोगों अभी तक पता नहीं है।' सोशल मीडिया पर सोमी का यह पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया था। 

Somy Ali deleted the post against Salman Khan  of accused him for assaulting women
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : Social Media

हालांकि, 19 अगस्त को शेयर किया गया यह पोस्ट एक्ट्रेस ने वायरल होने के कुछ समय बाद ही इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया। सोमी के इंस्टा पेज पर अब सलमान को लेकर किया गया वह पोस्ट गायब है। अब एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को डिलीट क्यों किया, इसकी कोई जानकारी अभी पता नहीं है। यह पहली बार नहीं हैं जब एक्ट्रेस ने इस तरह सलमान पर निशाना साझा हो। इससे पहले उन्होंने साल की शुरुआत में इशारों में ही अभिनेता पर निशाना साधा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Somy Ali deleted the post against Salman Khan  of accused him for assaulting women
सलमान खान, सोमी अली, ऐश्वर्या राय - फोटो : Instagram

सलमान से अपने ब्रेकअप के बाद सोमी कई बार अभिनेता संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने कई बार एक्टर पर धोखा देने का भी आरोप लगाया था। एक इंटरव्यू में सोमी ने बताया था कि सलमान के साथ उनका रिश्ता उनके जीवन का पहला रिलेशनशिप था। हालांकि, ऐश्वर्या राय की वजह से दोनों का ये रिश्ता टूट गया था। उन्होंने बताया था कि वह सलमान से बेहद प्यार करती थीं। यही वजह थी कि उन्होंने फ्लोरिडा से इंडिया आकर कुछ फिल्मों में काम किया, ताकि उनकी सलमान से शादी हो सकें। लेकिन उनका यह रिश्ता ही खत्म हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed