सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Somi Ali: मुझे गाली दी..पीटा..और सिर पर बोतल..., सोमी अली ने सलमान खान पर फिर लगाए गंभीर आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 06 Jan 2023 09:34 AM IST
विज्ञापन
somy ali salman khan ex girlfriend again accuses him of physical abuse and says he used to beat her
सलमान खान, सोमी अली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। सबसे ज्यादा सलमान खान की फैन फॉलोइंग तो फीमेल्स में है। लड़कियां सलमान खान के पीछे पागल सी रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान अपनी निजी जिंदगी और लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एकबार फिर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमी अली की एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में वह अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बात कर रही हैं।

Trending Videos
somy ali salman khan ex girlfriend again accuses him of physical abuse and says he used to beat her
सलमान खान, सोमी अली - फोटो : सोशल मीडिया

सोमी की पोस्ट की शुरुआत उनके एनजीओ नो मोर टियर्स से हुई। इस पोस्ट में आगे वह लिखती हैं कि ये एनजीओ उन्होंने मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से पीड़ित लोगों के लिए शुरू किया था। उन्होंने पीड़ितों को बचाने के लिए 15 साल तक अपना खून-पसीना बहाया। इसे एक डॉक्यूमेंट सीरीज के तौर पर दिखाया भी गया था। इसके बाद सोमी ने बताया कि नो मोर टियर्स की शुरुआत उन्होंने इसलिए की, क्योंकि बचपन में वह खुद यौन हिंसा की शिकार हुई हैं। उन्होंने बताया कि पांच साल की उम्र में उनका शारीरिक शोषण हुआ है। इसके बाद नौ साल की उम्र में पाकिस्तान में हाउस हेल्पर ने उनका शारीरिक शोषण किया। 

इसे भी पढ़ें- Vijay-Sangeetha: क्या शादी के 23 साल बाद अपनी पत्नी से तलाक ले रहे विजय, आखिर क्यों लग रहीं अटकलें?

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

विज्ञापन
विज्ञापन
somy ali salman khan ex girlfriend again accuses him of physical abuse and says he used to beat her
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोमी ने आगे बताया कि 14 साल की उम्र में यूएस में उनके साथ दुष्कर्म हुआ। इसके बाद जब वह भारत आईं तो उस शख्स ने भी मेरे साथ घरेलू हिंसा की जिसको मैंने आठ साल तक डेट किया था। सोमी अपने अगले पोस्ट में लिखती हैं कि भारत आने का मेरा असली मकसद सलमान खान से शादी करना था। मैं उस वक्त 16 साल की भोली लड़की थी। उस वक्त मेरा दिमाग बिल्कुल बच्चों वाला था। मुझे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जो किरदार उन्होंने वास्तविक जीवन में मेरे लिए निभाया था, उससे वह एकदम अलग थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

somy ali salman khan ex girlfriend again accuses him of physical abuse and says he used to beat her
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : Social Media

सोमी अली ने बताया सलमान खान ने भारत सलमान खान ने भारत में 'फाइट और फ्लाइट ' डिस्कवरी सीरीज पर बैन लगाने में अपनी पूरी ताकत झोक दी। न्यूयॉर्क में उनके वकील मौजूद थे, उन्होंने मुझे धमकी भरे मेल भेजे और कहा कि अगर उन्होंने सलमान के खिलाफ कुछ भी बोला तो वह उनको जान से मार देंगे। इसके अलावा जब मैं मुंबई में थी तो सलमान खान मुझे गाली देते थे, पीटते थे। उस समय मेरे मेकअप आर्टिस्ट अजय शेलार को मेरी गर्दन और कई अन्य जगहों पर मेकअप लगाकर चोट के निशान छिपाने पड़ते थे। मैं जब स्टूडियो जाती, तो प्रोड्यूसर्स ये सब देखते थे। सोमी ने आगे कहा कि ये सब कोई ब्रेकिंग न्यूज नहीं है। सलमान सभी लड़कियों के साथ ऐसा कर चुके हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed