फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AR Rahman: शादी के लिए रहमान ने रख दी थीं तीन शर्त, मां करीमा बेगम ने ऐसे ढूंढी लड़की

Fri, 06 Jan 2023 08:47 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 06 Jan 2023 08:47 AM IST
विज्ञापन
Legendary Singer AR Rahman Birthday know Oscar winning Music Composer beautiful love story with Saira bano
ए आर रहमान और सायरा बानो - फोटो : अमर उजाला

दुनिया भर में अपनी मधुर आवाज से गायकी का जादू चलाने वाले मशहूर संगीतकार 'मोजार्ट ऑफ मद्रास' एआर रहमान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एआर रहमान भारत के उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है। उनका संगीत हमेशा से अलग माना जाता रहा है। रहमान की लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है, लेकिन उनकी लव लाइफ काफी दिलचस्प है। वह अपनी पत्नी सायरा बानो से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने शादी के लिए अपनी मां से तीन शर्तों पर खरी उतरने वाली लड़की ढूंढने को कहा था... और आगे कहानी में लगा मजेदार तड़का...आगे क्या हुआ इसके लिए आपको पूरी खबर पढ़नी पड़ेगी... 

Legendary Singer AR Rahman Birthday know Oscar winning Music Composer beautiful love story with Saira bano
ए आर रहमान और सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी दुनिया में एआर रहमान के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले, एआर रहमान का असली नाम दिलीप कुमार है। बता दें कि एआर रहमान ने धर्मांतरण कर अपना नाम बदल लिया था। जो कई मौके पर उनके लिए एक चर्चा का विषय भी रहा है। अपने संगीत से लोगों के दिलों में बस जाने वाले रहमान को संगीत अपने पिता से विरासत में मिला है। उनके पिता भी संगीतकार थे।  

यह भी पढ़ें: साउथ की एक और फिल्म सिनेमाघरों में गदर मचाने को तैयार, हिंदी में रिलीज हुआ 'अखंडा' का ट्रेलर

Legendary Singer AR Rahman Birthday know Oscar winning Music Composer beautiful love story with Saira bano
ए आर रहमान और सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

एआर रहमान ने लव मैरिज नहीं की थी, लेकिन उन्होंने शादी के लिए अपनी मां करीमा बेगम को अपनी पसंद के बारे में सब कुछ बता दिया था कि उन्हें अपनी होने वाली पत्नी में क्या क्या गुण चाहिए। उनको जैसी लड़की चाहिए थी, मां ने अपने बेटे के लिए वैसी ही लड़की ढूंढने का बेड़ा उठा लिया। अरे... हमने तो आपको यह बताया ही नहीं कि एआर रहमान को अपनी होने वाली बेगम में क्या क्या गुण चाहिए। तो चलिए बताते हैं, पहला कि वह खूब पढ़ी लिखी हो, वह ऐसा इसलिए चाहते थे क्योंकि रहमान ने सिर्फ स्नातक ही पढ़ पाए थे। दूसरा उसे संगीत से प्रेम हो और तीसरा वह बहुत शालीन होने के साथ खूबसूरत भी हो। इन सभी खूबियों से भरपूर लड़की तलाशना बेहद मुश्किल था रहमान की मां के लिए, क्योंकि तीनों ही गुण किसी एक में मिलना आसान नहीं था। 

यह भी पढ़ें: पहली बार अक्षय-टाइगर की जोड़ी मचाएगी धमाल, हाई एक्शन सीन्स के लिए जबरदस्त तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Legendary Singer AR Rahman Birthday know Oscar winning Music Composer beautiful love story with Saira bano
एआर रहमान और सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

लंबी खोजबीन के बाद रहमान की मां एक दिन चेन्नई के एक बिजनेसमैन के घर अपने बेटे का रिश्ता लेकर पहुंचीं। बिजनेसमैन की दो बेटियां थीं। जिनका नाम मेहर और सायरा बानो था। वह देखने तो उनकी छोटी बेटी मेहर को गए थे। अब इत्तेफाक कहे या किस्मत का लिखा, रहमान की मां को वे सभी गुण उनकी बड़ी बेटी सायरा बानो में नजर आ गए। ..तो फिर क्या था, सोने पर सुहागा.. उन्होंने तुरंत मेहर के पिता से उनकी बड़ी बेटी सायरा बानो के रिश्ते की बात रख दी थी।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चौधरी से लड़ाई में शालीन ने फेंका सामान, एक्ट्रेस के जवाब ने जीत लिया नेटिजन्स का दिल

विज्ञापन
Legendary Singer AR Rahman Birthday know Oscar winning Music Composer beautiful love story with Saira bano
एआर रहमान

साल 1995 में एआर रहमान और सायरा शादी के बंधन में बंध गए थे। बता दें कि शादी के समय रहमान 27, जबकि सायरा 21 साल की थीं। शादी के बाद जब दोनों ने एक-दूसरे को करीब से जाना तो उनका प्यार भी उतना ही गहरा हो गया। एआर रहमान ने भारतीय सिनेमा में संगीत को नए आयामों तक पहुंचाया है। एआर रहमान अपने करियर में एक बार ऑस्कर अवॉर्ड, चार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड, दो अकेडमी अवॉर्ड, दो ग्रैमी अवॉर्ड, एक बाफ्टा अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। एआर रहमान का चेन्नई में अपना खुद का म्यूजिक स्टूडियो है।

यह भी पढ़ें: देबीना बनर्जी ने पीले स्विम सूट में साझा किया फोटो, पति-बेटी संग गोवा में एंजॉय करती आईं नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed