गायिका सोना मोहपात्रा ने सचिन तेंदुलकर को लेकर किए गए ट्वीट पर सफाई दी है। सोना ने साफ किया है कि उन्होंने सचिन की आलोचना नहीं की। वह सिर्फ सोनी टीवी की सच्चाई बता रही थीं। हाल ही में सचिन ने इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था। इसी पर सोना ने प्रतिक्रिया दी थी।
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर सोना ने दी सफाई, बोलीं-हेडलाइन अगर ऐसी होती तो बेहतर होता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना मोहपात्रा ने सफाई देते हुए लिखा- 'ये सच नहीं हैं। एक नेशनल हीरो का ट्विटर हैंडल कॉमर्शियल मार्केटिंग के लिए सोनी टीवी द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। ये जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। उन्होंने इंडियन आइडल में जज के रूप में एक सीरियल यौन अपराधी को बहाल किया है।'
Not True. A national hero’s twitter handle being used as a commercial marketing machinery by @SonyTV to divert the public’s attention from the fact that they reinstated a serial sexual offender as judge on Indian Idol upset me. Nothing else. #clickbait #pr #tactics I SEE YOU. https://t.co/oQDOKBbNnr
सोना ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा- 'किसी से सवाल पूछना भड़काना नहीं कहलाता है। ये जनतंत्र की बुनियाद है। क्लिक बेट हेडलाइंस बनाकर पब्लिक को विचलित न करें। अनु मलिक, एक यौन शिकारी, इंडियन आइडल का जज? अगर आपकी हेडलाइन होती तो बेहतर होता।'
झूट | १) किसिको प्रश्न पूछना भड़कना नहीं कहलाता है । यह जनतंत्र की बुनियाद है । २) क्लिक् बेट headlines बनाके पब्लिक को विचलित ना करें । ३) “अनु मलिक, एक यौन शिकारी, Indian Idol का जज ? “ आपकी headline होती तो बेहतर होता ! 🤟🏾🔴 https://t.co/Yau5ssQ6mH
सचिन ने क्या लिखा था
सचिन तेंदुलकर ने इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए लिखा- 'इंडियन आइडल में प्रतिभाशाली युवाओं का गायन वाकई दिल को छू लेने वाला है। राहुल, चेल्सी, दिवस और सनी देश के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं लेकिन कई रुकावटों के बावजूद संगीत के लिए एक ही जुनून और समर्पण है। मुझे भरोसा है कि वो लंबा रास्ता तय करेंगे।'
सचिन के इस ट्वीट पर सोना महापात्रा ने रिप्लाई किया- 'प्रिय सचिन, क्या आप कई महिलाओं, कुछ नाबालिगों की कहानियां मीटू के बारे में जानते हैं जो पिछले साल 'इंडियन आइडल' शो में जज अनु मलिक को लेकर सार्वजनिक रूप से सामने आई थीं, जिसमें उनकी अपनी पूर्व प्रोड्यूसर भी शामिल थीं। क्या उनकी बात किसी को छूती नहीं है?'