{"_id":"64c1020f0bd89fb64f08886c","slug":"sona-mohapatra-expressed-disappointment-at-margot-robbie-barbie-share-opinion-on-twitter-2023-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sona Mohapatra: अब 'बार्बी' पर फूटा सिंगर सोना मोहापात्रा का गुस्सा, ट्वीट कर निकाली भड़ास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sona Mohapatra: अब 'बार्बी' पर फूटा सिंगर सोना मोहापात्रा का गुस्सा, ट्वीट कर निकाली भड़ास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 26 Jul 2023 04:52 PM IST
सार
ग्रेटा गेरविग के डायरेक्शन में बनी मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग स्टारर फैंटेसी फिल्म 'बार्बी' पर अब सिंगर सोना मोहापात्रा ने अपनी भड़ास निकाली है। सिंगर ने ट्वीट कर फिल्म पर तंज कसा है।
विज्ञापन
1 of 5
सोना मोहापात्रा-बार्बी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सोना मोहापात्रा न सिर्फ अपनी आवाज और अपने गानों के लिए, बल्कि फैंस के बीच अपने बेबाक रवैये के लिए भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। सोना को अक्सर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरते देखा जाता है। इसी कड़ी में सिंगर ने मार्गोट रॉबी की हालिया रिलीज फिल्म 'बार्बी' पर तंज कस दिया है। 'बार्बी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन सोना को इस मूवी में कई कमियां नजर आई हैं, जिसके लिए उन्होंने मेकर्स की जमकर क्लास लगाई है।
2 of 5
बार्बी
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रेटा गेरविग के डायरेक्शन में बनी मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग स्टारर फैंटेसी फिल्म 'बार्बी' की कहानी उन बार्बी के बारे में नहीं है, जिन्हें हमनें बचपन में देखा है। हालांकि, यह कहानी उनके वास्तविक जीवन के बारे में है। क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' के साथ यह फिल्म पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनर रही है। अच्छे रिव्यूज पढ़कर सोना फिल्म देखने गई थीं, लेकिन उन्हें इससे सिर्फ निराशा हासिल हुई।
3 of 5
सोना मोहापात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रेटा गेरविग की फिल्म 'बार्बी' को देखने के बाद सोना मोहापात्रा ने ट्वीट के जरिए इसका रिव्यू किया। सिंगर ने अपनी निराशा को शेयर करते हुए लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा कि मैं कई वर्षों बाद थिएटर गई, और खुद को असहनीय, भयानक बार्बी के अधीन कर लिया। फिल्म के दौरान देसी बार्बीज का एक झुंड जोर-जोर से बात कर रहा था, जो और टार्चर कर रही थी। एकमात्र राहत देने वाला कारक जियो ड्राइव में अच्छी तरह से सुसज्जित, लक्स 40 सीटों वाला सिनेमाघर था।'
'बार्बी' की बात करें तो इसमें मार्गोट रॉबी लीड रोल में हैं, और रयान गोसलिंग उनके प्रेमी के किरदार में हैं। 'बार्बी' ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग हासिल की। हालांकि, फिल्म को भारत में खासा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस जूही परमार और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फिल्म की क्लास लगाती नजर आई थीं।
'बार्बी' में रयान गोसलिंग और मार्गोट रोबी के अलावा, एरियाना ग्रीनब्लाट, केट मैकिनॉन, माइकल सेरा, हेलेन मिरेन और इस्सा राए जैसे सितारे हैं। फिल्म भारत में क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' से पीछे चल रही है। बावजूद इसके भी मूवी को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।