केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने रविवार को दुष्कर्म की शिकार हुई महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। एक बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि आत्मसम्मान वाली महिला दुष्कर्म की घटना होने पर तुरंत अपनी जान दे देगी। रामचंद्रन की इस टिप्पणी पर उनकी आलोचना हो रही है। इस बीच गायिका सोना मोहापात्रा ने कांग्रेस नेता के बयान की निंदा की है।
कांग्रेस नेता ने की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, सोना मोहापात्रा बोलीं- हमने लड़ना सीख लिया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना मोहापात्रा ने ट्वीट किया, 'हम महिलाएं अपने सामान्य जीवन में दिन-प्रतिदिन यौन उत्पीड़न और संभावित दुष्कर्म की हिंसा से घिरी रहती हैं। हम हर रोज इसकी ऊर्जा से घिरी रहती हैं! हमने इसके साथ रहना, इससे लड़ना और अपने सपनों को पूरा करना सीखा लिया है। कांग्रेस प्रमुख जी, आपके विचारों की निंदा करती हूं।'
We women have lived surrounded by the violence of sexual intimidation & possible rape in our normal day to day lives.Surrounded by its energy everyday! We have learnt to live with it,fight it,yet pursue our dreams,keep our kindness.Slap UR idea of self respect Mr Congress chief. https://t.co/eEV5INnix0
क्या था मामला
दरअसल केरल कांग्रेस प्रमुख रामचंद्रन का यह विवादित बयान कथित तौर पर सोलर घोटाले में शामिल एक महिला को लेकर की गई थी। इस महिला ने हाल ही में एक कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। हालांकि विवाद बढ़ने पर रामचंद्रन अपने बयान से पलट गए और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मेरे बयान से किसी को चोट पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करता हूं।
मुकेश खन्ना पर भड़की थीं सोना
इससे पहले सोना मोहपात्रा ने मुकेश खन्ना को फटकार लगाई थी। उन्होंने ट्वीट किया था, 'क्योंकि इनके अनुसार पुरुष कभी घर के अंदर महिलाओं और बच्चों के साथ छेड़छाड़ अथवा शोषण नहीं करते, जिन्हें सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाता है। मंदबुद्धि। कड़वी सच्चाई यह है कि हमारे चारों ओर ऐसी ही मानसिकता वाले लोग हैं। बदलाव धीमा है लेकिन आ रहा है।'
क्या कहा था मुकेश खन्ना ने
एक इंटरव्यू के मुकेश खन्ना ने कहा था कि 'औरत का काम है घर संभालना। मीटू की परेशानी तभी से शुरू हुई है जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया।' हालांकि विवाद होने पर उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं की बहुत इज्जत करता हूं।
टीवी की 'गोरी मैम' के नाम से मशहूर हुई थीं सौम्या टंडन, जानें उनके बारे में ये खास बातें