Sonakshi-Zaheer Iqbal: जानें कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के कथित बॉयफ्रेंड, सलमान खान से है यह खास रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने रिश्ते को नाम देने के लिए तैयार हैं कपल?
लगाए जा रहे सगाई के कयासों के बीच अभिनेत्री के फैंस जहीर इकबाल को उनका मंगेतर बता रहे हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि उनका नाम जहीर से जोड़ा जा रहा हो, इससे पहले भी कई बार सोनाक्षी का नाम जहीर के साथ जोड़ा जा चुका है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं, जिसकी वजह से दोनों लाइमलाइट में रहते हैं। इतने समय तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधने के बाद अब लगता है कि दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला कर लिया है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही इनकी शादी से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आ सकती है।
सलमान खान का खास कनेक्शन
सोनाक्षी के मिस्ट्री मैन जहीर इकबाल भी बॉलीवुड से ताल्लुक रखते हैं। दरअसल वह इकबाल रत्नसी के बेटे हैं, जो इकबाल खान के बचपन के दोस्त हैं। जहीर सलमान के साथ अपने बचपन से लेकर जवानी तक की फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। वह 'नोटबुक', 'डबल एक्सएल', 'कमाल खान' में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। इनके अलावा वह साल 2014 में आई सोहेल खान की फिल्म 'जय हो' में भी काम कर चुके हैं। लेकिन इस फिल्म में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।
सलमान ने कराई मुलाकात
आपने बॉलीवुड में कई रिश्तों के टूटने के पीछे सलमान खान का नाम सुना होगा। लेकिन आपको यह बात सुनकर हैरानी होगी कि सोनाक्षी और जहीर के बीच की कड़ी सलमान खान ही बने थे। जी हां, सलमान खान ने ही सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात कराई थी। पिछले दिनों एक दिए गए इंटरव्यू में जहीर ने अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि " मैं यह सब बहुत समय से सुनता आ रहा हूं। अब मुझे इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो ठीक ही होगा। आपके लिए अच्छा है। आपको अगर यह सोचकर खुशी मिलती है कि मैं और सोनाक्षी साथ हैं, तो आपके लिए खुशी की बात है। लेकिन अगर आप दुखी हैं तो आई एम सॉरी, इस बारे में बिल्कुल सोचना बंद कर दें।"