अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' का प्रमोशन जारी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के साथ मस्ती करते नजर आ रही हैं।
दूसरी अभिनेत्रियों से बात कर रहे थे अक्षय, अचानक सोनाक्षी ने मारा धक्का और नीचे जा गिरे 'खिलाड़ी'
दरअसल सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनाक्षी धक्का देकर अक्षय कुमार को कुर्सी से गिराते नजर आ रही हैं। वहीं इसके बाद वो हंसने लगती हैं।
बता दें कि सोनाक्षी ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया था। इसके बाद ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया जाने लगा।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
'मिशन मंगल' की को- स्टार तापसी पन्नू ने इस वीडियो के बारे में बताया कि ये सब पहले ही प्लान था। तापसी ने बताया कि अक्षय ने सोनाक्षी से यह सब करने के लिए कहा था, जिससे यहां बैठे बाकी लोग डर जाएं।
गौरतलब है कि मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। फिल्म मंगल ग्रह पर भारत के मिशन की अविश्वसनीय सच्ची कहानी से दर्शकों को रू-ब-रू कराएगी। वहीं मिशन मंगल की जॉन अब्राहम स्टारर बाटला हाउस से टक्कर है।
