फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक चलाते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया VIP कल्चर, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल

Fri, 31 Jan 2020 08:29 PM IST
anand anand एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 31 Jan 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha got trolled for causing chaos road during bike drive
Sonakshi Sinha - फोटो : viralbhayani

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर बहुत बार ट्रोलर्स का सामना कर चुकी हैं। वह कभी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तो कभी बयानों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। इस बार सोनाक्षी सिन्हा मुंबई की सड़कों पर बुलेट बाइक चलाने की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। बाइक चलाते हुए सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। 

Sonakshi Sinha got trolled for causing chaos road during bike drive
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा बुलेट बाइक से अभिनेत्री करीना कपूर के रेडियो शो व्हॉट वुमन वॉन्ट के सेट पर पहुंची। वह रेड कलर की बुलेट बाइक से सेट पर पहुंची। बाइक चलाते हुए सोनाक्षी सिन्हा के वीडियो को viralbhayani ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें उनके वीआईपी कल्चर के लिए ट्रोल किया। 

Sonakshi Sinha got trolled for causing chaos road during bike drive
sonakshi sinha - फोटो : Social Media

वीडियो पर कमेेंट करते हुए emnikhil07 नाम के यूजर ने लिखा, 'इंडिया में सितारों को बेवजह का इतना महत्व देते हैं।' the_hair_creative_gaurav ने कमेंट में लिखा, 'क्या ये मजाक है ? इससे लोग परेशान हो रहे हैं और उन्हें ट्रैफिक नियम नहीं पता हैं।' srizz_complete ने लिखा, 'इस पूरी नौटंकी के साथ व्यस्त रोड।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha got trolled for causing chaos road during bike drive
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनाक्षी को इस तरह बाइक चलाने पर ट्रोल किया है। साझा किए गए वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा बाइक चला रही हैं जबकि उनके बॉडीगार्ड और तमाम मीडियाकर्मी सोनाक्षी के पीछे-पीछे चल रहे हैं। जिसके कारण रोड में चल रहे लोगों को जाम और दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। वीडियो में सोनाक्षी के बॉडीगार्ड हाथों से उनके करीब आने वाले वाहन चालकों को दूर रहने का निर्देश देते दिखाई दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा के इस वीआईपी कल्चर की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#sonakshisinha who just learnt how to ride the bike today turned up for her interview with #kareenakapoorkhan like this. #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
Sonakshi Sinha got trolled for causing chaos road during bike drive
sonakshi sinha - फोटो : social media

आपको बता दें कि बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी बहुचर्चित फिल्म सीरीज दबंग के तीसरे सीक्वल में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को दर्शकों की ओर से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। कोई फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है तो वहीं कुछ लोग फिल्म को बोरिंग बता रहे हैं। फिल्म दबंग 3 में सलमान खान एक बार फिर चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आए। वहीं सोनाक्षी सिन्हा उनकी पत्नी का किरदार निभाया था। इसके साथ ही फिल्म इस बार फ्लैशबैक में जाती है, जहां पर होती है महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर की एंट्री। सलमान फिल्म में सई के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए।

पढ़ें: जन्मदिन पर पति हर्ष को भारती सिंह ने दिया नायाब तोहफा, बनवाया शरीर पर ये खास टैटू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed