{"_id":"5d3561678ebc3e6cea176932","slug":"sonakshi-sinha-khandaani-shafakhana-and-these-5-films-in-trouble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'खानदानी शफाखाना' की तरह ये 5 बालीवुड फिल्में भी रिलीज से पहले रहीं विवादों में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'खानदानी शफाखाना' की तरह ये 5 बालीवुड फिल्में भी रिलीज से पहले रहीं विवादों में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 22 Jul 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
kangana, sonakshi, ayushmann
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म खानदानी शफाखाना विवादों में फंस गई है। फिल्म खानदानी शफाखाना के खिलाफ दिल्ली के एक सेक्सोलॉजिस्ट डॉ विजय एबॉट ने हाईकोर्ट में स्टे ऑर्डर सूट फाइल किया है इसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। खानदानी शफाखाना ही नहीं हाल फिलहाल में ऐसी कई फिल्में रही हैं जो विवादों में घिरी और उन पर रोक लगाने की मांग की गई।
2 of 6
Article 15
- फोटो : file photo
अनुभव सिन्हा की फिल्म आर्टिकल 15 को लेकर करणी सेना समेत दूसरे संगठनों से धमकियां मिली थीं। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बदायूं की एक घटना से प्रेरित है। फिल्म में सभी को समानता के अधिकार का मुद्दा दिखाया गया है। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि फिल्म में ब्राह्मण समुदाय को गलत तरीके से पेश किया है। आयुष्मान खुराना स्टारर ये फिल्म 28 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी।
3 of 6
priya prakash
- फोटो : file photo
वायरल हुए एक वीडियो से पॉपुलर हुईं प्रिया प्रकाश जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म श्रीदेवी बंगलो की शूटिंग इन दिनों जोरों से चल रही है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी विवाद हुआ था। कहा गया कि ये एक्ट्रेस श्रीदेवी की जिंदगी से प्रेरित है हालांकि मेकर्स ने इससे इनकार किया। कुछ सीन्स को लेकर बोनी कपूर ने श्रीदेवी बंगलो के निर्माताओं को नोटिस भी भेजा है।
कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या पर भी विवाद हुआ था। पहले फिल्म का नाम मेंटल है क्या था। फिल्म के नाम पर इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म का नाम बदलने की बात मेकर्स को कही थी। सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि फिल्म का नाम मानसिक रूप से बीमार लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
Manikarnika
- फोटो : social media
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी भी मुश्किलों में फंसी थी। करणी सेना ने फिल्म के बैन की मांग करते हुए कहा था कि महारानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते दिखाया गया है, जो देश की सभ्यता के खिलाफ है। कंगना रनौत ने करणी सेना की धमकी का जवाब देते हुए कहा था, 'चार इतिहासकारों ने मणिकर्णिका को प्रमाणित किया है। हमें सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिला है। हमने करणी सेना को भी जानकारी दी है, लेकिन वे मुझे परेशान कर रहे हैं। अगर वे नहीं रुकते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं एक-एक को बर्बाद कर दूंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।