{"_id":"5c9edaf1bdec22142355488d","slug":"sonakshi-sinha-on-her-father-shatrughan-sinha-leaves-bjp-joining-congress-said-his-good-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा के खिलाफ बिफरीं सोनाक्षी, पिता के कांग्रेस में शामिल होने पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भाजपा के खिलाफ बिफरीं सोनाक्षी, पिता के कांग्रेस में शामिल होने पर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonakshi Sinha
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अपने राजनीतिक दांवपेंच को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में बीजेपी पार्टी ने उन्हें पटना से लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया। इसके बाद से उनके भाजपा छोड़ने की खबरें आने लगीं। अब खबर है कि वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस बीच शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पापा की राजनीति पर बड़ी बात बोली है।
2 of 5
Sonakshi Sinha
- फोटो : social media
हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा ने पिता के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर कहा है- 'ये उनकी (शत्रुघ्न सिन्हा) पसंद है। मुझे लगता है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव करना होगा और उन्होंने भी वही किया। मुझे उम्मीद है कि बिना अपमानित हुए कांग्रेस के साथ नए जुड़ाव के बाद वह और भी ज्यादा अच्छा काम कर पाएं ।
Sonakshi Sinha on her father Shatrughan Sinha leaving BJP & joining Congress: It’s his choice. I think if you're not happy somewhere you must bring a change & that’s what he did. I hope in this new association with Congress, he'll be able to do more good work¬ feel suppressed. pic.twitter.com/zlILmwMGi1
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम सकते हैं। सोनाक्षी सिन्हा के मुताबिक उनके पिता का भाजपा में अपमान हुआ है। उन्होंने कहा- 'मेरे पिता शुरुआत से पार्टी (भाजपा) का हिस्सा रहे, जेपी नारायण जी, अटल जी और आडवाणी जी के समय से पार्टी के सदस्य थे, मुझे लगता है कि पार्टी के अंदर उनको और इस पूरे समूह को वह सम्मान नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए था। ये फैसला (भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का) लेने में मेरे पिता ने बहुत देर कर दी, यह फैसला उन्हें बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था।'
Sonakshi Sinha: Being a party member from beginning, from time of JP Narayan ji, Atal ji & Advani ji my father has a lot of respect within party&I feel the entire group hasn't been given the respect they deserve. I think he has done it a bit too late, should've done it long back. https://t.co/LcTOgnsRYY
सोनाक्षी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा छोड़ने पर अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने ट्विटर पर भाजपा के खिलाफ लिखा- 'भाजपा से निकलना उनके लिए सबसे ज्यादा दुख भरा था, लेकिन मेरे प्रिय दोस्त लालू यादव के आकर्षक और गतिशील नेतृत्व में उम्मीद है कि सब कुछ अच्छी दिशा में होगा, वहीं नेहरू गांधी परिवार से नेता के बारे में भी सबसे ज्यादा बात की ... राष्ट्र निर्माण करने वालों का सच्चा परिवार ...'
विज्ञापन
5 of 5
shatrughan sinha
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि भाजपा के बागी नेताओं की लिस्ट में रहे शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट का 10 साल तक प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लंबे समय से भाजपा के स्टार प्रचारक और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके शत्रुघ्न का कई मौकों पर राजद-कांग्रेस के साथ दोस्ताना बढ़ता दिख रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।