फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड पर सोनाक्षी बोलीं-धोखा दिया तो अगले दिन जिंदा नहीं होगा पर मां-बाप ने रखी है ये शर्त

Sat, 20 Jul 2019 12:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 20 Jul 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha parents wants her to date a susheel ladka
sonakshi sinha - फोटो : social media

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बेहद करीब हैं। वो कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी हैं कि वो उनकी मर्जी से ही शादी करना पसंद करेंगी। अब पहली बार सोनाक्षी ने खुलासा किया कि वो किस तरह के लड़के को डेट करना चाहती हैं।

sonakshi sinha parents wants her to date a susheel ladka
Sonakshi Sinha - फोटो : ani

सोनाक्षी का नाम इंडस्ट्री में किसी को-स्टार के साथ कम ही जोड़ा गया है। सोनाक्षी कैसे लड़के को डेट करना चाहती हैं इस सवाल पर दबंग गर्ल ने कहा कि 'मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं किसी 'सुशील लड़के' को डेट करूं लेकिन इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं है।'

sonakshi sinha parents wants her to date a susheel ladka
sonakshi sinha - फोटो : social media

सोनाक्षी ने पहली बार खुलासा किया कि वो एक सेलिब्रिटी को डेट कर चुकी हैं जिसके बारे में कोई नहीं जानता। हालांकि उस सेलिब्रिटी के बारे में सोनाक्षी ने विस्तार से बताने से इनकार कर दिया। वो अभी भले ही किसी रिश्ते में नहीं बंधी हैं लेकिन वो धोखा बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। सोनाक्षी ने कहा कि 'अगर मेरा प्रेमी मुझे धोखा देता है, तो वह अगला दिन देखने के लिए जिंदा नहीं बचेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sonakshi sinha parents wants her to date a susheel ladka
sonakshi sinha - फोटो : social media

फिल्म लुटेरा की शूटिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा का नाम उनके को-एक्टर रणवीर सिंह के साथ जोड़ा गया था। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद इस तरह की खबरें आने लगीं हालांकि यह महज अफवाह ही साबित हुई। इसके बाद सोनाक्षी और बंटी सजदेह के बीच अफेयर की चर्चाएं भी चलीं, बाद में सोनाक्षी ने ऐसे किसी भी रिश्ते की बात को नकार दिया था। बता दें कि बंटी सजदेह करीब एक दर्जन सेलिब्रिटी एथलीट्स के मैनेजर हैं।

विज्ञापन
sonakshi sinha parents wants her to date a susheel ladka
sonakshi sinha - फोटो : social media

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने 9 साल के करियर में करीब 8 हिट फिल्में दी हैं। अब उनकी मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। वहीं वो इस वक्त सलमान खान की दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed