देश में लॉकडाउन के चलते सभी को घर पर रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। आम लोगों से सितारों तक, इस सरकारी निर्देश का सभी पालन भी कर रहे हैं। लेकिन इस बीच अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शूट करते हुए फोटो वायरल हो रही है और इस वायरल तस्वीर को लेकर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा चर्चा का विषय बन गए हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं पूरा मामला।
निर्देशक ने सोनाक्षी की तस्वीर साझा कर पूछा सवाल, अभिनेत्री ने मुंबई पुलिस और उद्धव ठाकरे को टैग करके कही अपनी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया। तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा शूटिंग स्टूडियो से बाहर आती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा, 'ऐसे वक्त में कौन शूट करता है'।
Who shoots in such times? pic.twitter.com/CskAwdQGM0
विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर सोनाक्षी सिन्हा ने जवाब देते हुए लिखा, 'बतौर निर्देशक और कई यूनियन्स का हिस्सा होने के नाते आपको पूरी जानकारी और जिम्मेदारी रखनी चाहिए। वैसे बता दूं कि कोई भी शूट नहीं कर रहा है और सभी स्टूडियोज बंद हैं क्योंकि पूरे देश में लॉकडाउन जारी है।'
सोनाक्षी ने आगे लिखा, 'मैं ये भी बताना चाहूंगी कि क्लासिक फ्रीज फेम्स का मतलब पुरानी शानदार तस्वीरें होता है। ऐसे में ये साफ है कि ये पुरानी तस्वीर है।' बता दें कि सोनाक्षी ने फराह खान के चैट शो बैकबेंचर्स के लिए यानी पांच नवंबर 2019 को शूट किया था और ये उस वक्त की तस्वीर है। सोनाक्षी ने आगे लिखा- 'आह.. क्या शानदार दिन थे वो'।
clearly meaning its an old picture, from 5th Nov 2019 to be precise! Aaah... those were the days!
इसके बाद सोनाक्षी ने एक और ट्वीट में मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को टैग करते हुए लिखा, 'लोगों द्वारा अफवाहें और गलत खबरें फैलाने से रोकने के लिए ऐसे वक्त में क्या किया जाना चाहिए? वहीं मैं एक जिम्मेदार नागरिक की तरह घर पर हूं और किसी भी तरह का शूट न करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रही हूं।'
Excuse me @MumbaiPolice , @OfficeofUT what is the procedure to stop people from spreading rumors and fake news at a time like this? Asking for a responsible citizen, sitting at home, practicing social distancing and NOT shooting - ME 🙋🏻♀️ pic.twitter.com/piKLznKjoo