एंटरटेनमेंट जगत की चकाचौंध और ग्लैमर हमेशा ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अभिनय की दुनिया से लोगों को मनोरंजन से जुड़ी खबरों को जानने की उत्सुकता तो रहती ही है, इसके अलावा सितारों की जिंदगी में क्या चल रहा है, यह जानने के लिए भी फैंस खासा एक्साइटेड रहते हैं। सितारे भी खुद से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा करना नहीं भूलते हैं और रोजाना कई सेलेब्स कुछ न कुछ नया शेयर करते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के माध्यम ये जानते हैं कि किस सितारे ने आज क्या अपडेट दिया है।
Photos of the day: सोनाक्षी का ग्लैमरस अंदाज और भूमि पेडनेकर का बोल्ड लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने काम के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, उसमें वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीर में सोनाक्षी बिकनी टॉप में नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए तो फेमस है हीं। इसके साथ ही वह अक्सर अपने बोल्ड लुक से फैंस के होश उड़ा देती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी एक्ट्रेस सिजलिंग अवतार से फैंस के होश उड़ा दिए हैं। फोटोज में उन्हें कातिलाना अंदाज में पोज देते देखा जा सकता है।
'बिग बॉस 15' की विनर बनने के बाद से ही तेजस्वी काफी सुर्खियों में रहती हैं, चाहे वह उनकी प्रोफेशनल जिंदगी हो या फिर निजी। वर्तमान समय में तेजस्वी एकता कपूर के शो नागिन 6 में लीड रोल प्ले कर रही हैं। आज एक्ट्रेस ने अपने आगामी एपिसोड का लुक शेयर किया है, जिसमें वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
फिल्म पुष्पा: द राइज की सफलता के बाद से साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। अभिनेता ने आज अपने इंस्टाग्राम से नए लुक में मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक सी-थ्रू टी-शर्ट में लंबे बाल घनी दाढ़ी के साथ अपने इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।