फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 किलो वजन घटाने पर बयान देकर फिर ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, यूजर्स बोले- 'नेपोटिज्म की दुकान हमें अब फर्क नहीं पड़ता'

Mon, 06 Jul 2020 12:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 06 Jul 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha talks about losing weight Gets Trolled Again For Nepotism
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर नोपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है। कई स्टार किड्स ट्विटर पर ट्रोल होने के बाद से अपना कमेंट सेक्शन बंद कर चुके हैं। इसमें से एक हैं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)। सोनाक्षी को करीब हर कुछ दिनों में अलग अलग वजहों से ट्रोल किया जाता है। ऐसे में ये कहना भी शायद गलत नहीं होगा कि ट्विटर पर जितना सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल किया जाता है, उतना शायद किसी भी अभिनेत्री को आज तक ट्रोल नहीं किया गया होगा।

Sonakshi Sinha talks about losing weight Gets Trolled Again For Nepotism
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी को कभी अपने पिता का समर्थन करने के लिए ट्रोल किया गया तो कभी केबीसी में संजीवनी बूटी वाले सवाल को लेकर। लेकिन हर बार सोनाक्षी ने ट्रोलर्स को सबक सिखाया लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट ही डिलीट कर दिया है।
 

Sonakshi Sinha talks about losing weight Gets Trolled Again For Nepotism
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Social Media

हाल ही में सोनाक्षी ने अपने वजन को लेकर बयान दिया। सोनाक्षी ने बातचीत में बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म दबंग के लिए 30 किलो वजन घटाया था, लेकिन फिर भी लोग उनके वजन के बारे में बात करते थे। इस बात पर सोनाक्षी के फैंस ने तो उन्हें सपोर्ट किया लेकिन ट्रोलर्स को उन्हें ट्रोल करने का एक मौका और मिल गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha talks about losing weight Gets Trolled Again For Nepotism
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने सोनाक्षी को टैग करते हुए लिखा- आँख दुनिया की हर चीज देख सकती है लेकिन आंख के अंदर कुछ चला जाए तो उसे नहीं देख पाती! देखनी है तो अपने अंदर की कमियां देखने की कोशिश कीजिए। एक ने लिखा- तुम्हें ट्रोल करने का अलग ही मजा है।
 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha talks about losing weight Gets Trolled Again For Nepotism
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Social Media

एक यूजर ने लिखा- सोनाक्षी सिन्हा अगर एक बार आपकी प्रमाणिकता खो जाए तो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने 30 किलो वजह घटाने में कितनी मेहनत की थी। आपने अपनी इज्जत खो दी और ये सबसे खराब बात है। आपको किसी के मरने से भी फर्क नहीं पड़ता और नेपोटिज्म की दुकान हमें आपसे जरा भी फर्क नहीं पड़ता।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed