सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूजे के हो चुके हैं। रविवार (23 जून) को दोनों ने शादी कर ली। इस समारोह में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद कुछ घंटों में रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया, जिसमें अनिल कपूर, रेखा, रवीना टंडन, काजोल, अरबाज खान, हनी सिंह और हुमा कुरैशी सहित कई बॉलीवुड हस्तियां मौजूद रहीं। हालांकि, सलमान खान की धमाकेदार एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
Sonakshi-Zaheer Reception: सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में छाए सलमान खान, कड़ी सुरक्षा के बीच की धांसू एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर सलमान की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें अभिनेता को मुंबई के लिंकिंग रोड पर स्थित आधुनिक रेस्तरां बैस्टियन में रिसेप्शन स्थल पर जोरदार तरीके से प्रवेश करते देखा जा सकता है। अभिनेता कड़ी सुरक्षा के बीच नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के लिए पहुंचे थे। काले रंग के सूट में वह बेहद आकर्षक लग रहे थे। सोनाक्षी और जहीर को बधाई व आशीर्वाद देने के बाद वह रिसेप्शन से जल्दी निकल गए।
View this post on Instagram
इंटरनेट पर सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन की वीडियोज छाए हुए हैं। एक वीडियो में दोनों 'आफरीन आफरीन' गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आए। यह जोड़ा साथ में खुश नजर आ रहा था और उनके चेहरों पर चमक साफ दिखाई दे रही थी। काजोल ने भी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नवविवाहित जोड़े के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी लाल रंग की सिल्क की साड़ी पहने हुए नज़र आईं, जिसके साथ उन्होंने हरा और सुनहरा हार, मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स और लाल चूड़ियां पहनी थीं। रिसेप्शन पार्टी में वह माथे पर सिंदूर लगाए हुए नजर आईं। वहीं, जहीर हल्के सुनहरे कढ़ाई वाली सफेद शेरवानी पहने हुए दिखे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी को हाल ही में फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में देखा गया था। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Kartik Aaryan: नकारात्मकता का जवाब खामोशी से देते हैं कार्तिक आर्यन, बोले- मेरे लिए मेरा काम बोलता है