फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में क्यों पहनी 44 साल पुरानी साड़ी? वजह है बेहद खास

Mon, 24 Jun 2024 09:39 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 24 Jun 2024 09:39 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding why actress wore 44 year old saree know reason here
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार (23 जून) को जहीर इकबाल से शादी कर ली। इस खास मौके पर वह सुनहरे रंग के परिधानों में सजी नजर आईं। अभिनेत्री ने शादी के लिए 44 साल पुरानी साड़ी पहनी इसके पीछे की वजह भी काफी खास है। 

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding why actress wore 44 year old saree know reason here
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह साड़ी सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा की थी, जिसे अभिनेत्री इस खास दिन के लिए चुना। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दिन और अधिक यागदार बनाने के लिए उन्होंने मां की साड़ी पहनने का विकल्प चुना। 

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding why actress wore 44 year old saree know reason here
जहीर इकबाल, सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघन सिन्हा, पूनम सिन्हा - फोटो : एक्स

सोनाक्षी के लिए यह साड़ी भावनात्मक रूप से काफी कीमती है। इस साड़ी को उनकी मां ने लगभग 44 साल पहले अपनी शादी में पहना था। वहीं, अपनी शादी में सोनाक्षी ने  इस साड़ी के साथ मां के कलेक्शन से मैचिंग गहने भी पहने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding why actress wore 44 year old saree know reason here
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल रिसेप्शन - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी के ठीक बाद कुछ ही देर में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया गया, जिसमें अभिनेत्री  लाल बनारसी सिल्क की साड़ी में नजर आईं। वहीं, उनके पति जहीर शेरवानी में दिखे। इस समारोह में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने भी शिरकत की।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding why actress wore 44 year old saree know reason here
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। उन्होंने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, "सात साल पहले (23.06.2017) इसी दिन हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को देखा और उसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। आज उस प्यार ने सभी चुनौतियों पर जीत के माध्यम से हमारा मार्गदर्शन किया है। दोनों परिवारों के आशीर्वाद से अब हम अब पति और पत्नी हैं। यहां प्यार, आशा और एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं। अभी से लेकर हमेशा के लिए जहीर और सोनाक्षी एक हुए।"
Sonakshi-Zaheer Reception: सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में छाए सलमान खान, कड़ी सुरक्षा के बीच की धांसू एंट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed