फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एग्रीमेंट से शोषण के सवाल पर बोलीं जन्नत की हीरोइन, ...फिर मैंने मुकेश भट्ट से बात करना ही छोड़ दिया

Sat, 27 Jun 2020 01:42 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 27 Jun 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Sonal Chauhan SpeaksUp On Nepotism I Almost Got Few Films But Later Someone Else Did It
सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

उभरते कलाकारों को पहले करारों में बांधना और फिर उनके किरदार किसी दूसरे कलाकारों को देकर हुनरमंद लोगों को परेशान करने का मुद्दा नए सिरे से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में तूल पकड़ रहा है। प्रतिभावान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या में यशराज फिल्म्स के तीन फिल्मों के करार की जांच अभी चल ही रही है कि महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की कंपनी विशेष फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का करार करने वाली अभिनेत्री सोनल चौहान ने भी बरसों बाद अपने दिल का दर्द जाहिर कर दिया है।

Sonal Chauhan SpeaksUp On Nepotism I Almost Got Few Films But Later Someone Else Did It
सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

सोनल का कहना है  कि एक हुनरमंद कलाकार को छोड़कर अगर उसके हिस्से का काम किसी ऐसे व्यक्ति को दिया जाए जो उसके लायक नहीं है, तो यह किसी भी कलाकार का मनोबल गिराने वाली हरकत है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या कर लेने के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वंशवाद और खेमेबाजी के मुद्दे पर हो रही बहस में अपनी राय देने वालों में एक और अभिनेत्री सोनल चौहान का नाम जुड़ गया है। भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री सोनल चौहान ने वंशवाद और खेमेबाजी के मुद्दे पर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि एक हुनरमंद कलाकार परेशान करने का सबसे आसान रास्ता है कि उसका काम उसके कम काबिल किसी कलाकार को दे दिया जाए। 

Sonal Chauhan SpeaksUp On Nepotism I Almost Got Few Films But Later Someone Else Did It
सोनल चौहान - फोटो : amar ujala mumbai

पिछले कुछ दिनों से पक्षपात, वंशवाद और खेमेबाजी जैसे मुद्दों को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग तो हिंदी सिनेमा के बड़े फिल्म निर्माताओं व निर्देशकों का बचाव कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग करण जौहर, सलमान खान, भूषण कुमार, यश चोपड़ा और एकता कपूर जैसे लोगों को आड़े हाथों ले रहे हैं। हालांकि, अभिनेत्री सोनल चौहान का कहना है कि उनके हिसाब से अगर हिंदी सिनेमा में पक्षपात या वंशवाद होता भी है तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonal Chauhan SpeaksUp On Nepotism I Almost Got Few Films But Later Someone Else Did It
सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सोनल कहती हैं, 'जिस आदमी का पैसा है और वह जहां भी उसे खर्च करना चाहता है तो वह उसकी मर्जी है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी गलत है। मुझे लगता है कि यहां वंशवाद से ज्यादा पक्षपात है और इस इंडस्ट्री में तो यह स्वाभाविक ही है। यहां दिक्कत वाली बात सिर्फ यह है किसी हुनरमंद इंसान के हिस्से में आने वाला काम जब किसी ऐसे इंसान को दे दिया जाता है तो उस काम के लायक नहीं है तो यह उस हुनरमंद इंसान का मनोबल गिराता है, साथ ही उसकी बेइज्जती भी करता है। यह विषय सोचनीय है।'

विज्ञापन
Sonal Chauhan SpeaksUp On Nepotism I Almost Got Few Films But Later Someone Else Did It
सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

सोनल चौहान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मुकेश भट्ट के निर्माण में बनी फिल्म 'जन्नत' से इमरान हाशमी के साथ की है। दरसअल सोनल ने मुकेश भट्ट के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था जिसमें से अभी तक सिर्फ एक ही फिल्म बनी है। बाकी दो फिल्मों के बारे में सोनल बताती हैं, 'मैंने पहली फिल्म तो मुकेश भट्ट के निर्माण में कर ली थी लेकिन जब मैंने उनसे बाकी दो प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि अभी करने के लिए कुछ भी नहीं है। मुकेश भट्ट से मैंने इस बारे में एक दो बार और बात की फिर हमने बात करना ही छोड़ दिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed