फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव मैरिज करने वाली थीं सोनम कपूर, एक ऐसी अड़चन आई तीन महीने टालनी पड़ी शादी

Thu, 15 Feb 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor and anand ahuja marriage postponed till june 2018
सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी की चर्चा लंबे समय से हो रही है। 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस साल मार्च में शादी करने वाले थे। लेकिन खबरों की मानें तो इनकी शादी की डेट फिलहाल आगे बढ़ा दी गई है।
sonam kapoor and anand ahuja marriage postponed till june 2018
Sonam Kapoor
मुंबई मिरर के मुताबिक सोनम की शादी की डेट अब जून तक के लिए आगे बढ़ गई है। शादी की डेट आगे बढ़ाने के पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि अच्छी जगह का फाइनल न हो पाना है। खबर थी कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं। पहले शादी का प्लान दिल्ली या फिर उदयपुर का था लेकिन शायद लगता है इन दोनों जगहों पर बात नहीं बन पा रही है।
sonam kapoor and anand ahuja marriage postponed till june 2018
sonam kapoor

हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों को कई जगह साथ देखा जाता है। दोनों अक्सर छुट्टियां मनाने भी साथ जाते हैं। मीडिया में उनकी शादी की खबरों पर उन्होंने इनकार करने जैसा कोई बयान भी नहीं दिया है। आए दिन सोनम और उनकी फैमिली शादी की शॉपिंग तक करती देखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor and anand ahuja marriage postponed till june 2018
वीरे दी वेडिंग - फोटो : Twitter

अब जून तक की डेट आगे बढ़ने की खबरों से उनके फैंस का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है। गौरतलब है कि जून में ही सोनम की फिल्म वीरे दी वेडिंग भी रिलीज होनी है। इस फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर और स्वरा भाष्कर भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed