{"_id":"5a74080a4f1c1b8c268b7e8a","slug":"sonam-kapoor-asking-400-rupees-contribution-to-buy-sanitary-napkins-through-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर ने उठाया बड़ा कदम, 'पैडमैन' की रिलीज से पहले महिलाओं के लिए मांग रहीं पैसे ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम कपूर ने उठाया बड़ा कदम, 'पैडमैन' की रिलीज से पहले महिलाओं के लिए मांग रहीं पैसे
Fri, 02 Feb 2018 12:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज होने में भले ही कुछ दिन बाकी है लेकिन इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में इस फिल्म की एक्ट्रेस सोनम कपूर की सेनेटरी नैपकिन बांटते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं अब सोनम कपूर लोगों से सेनेटरी नैपकिन के लिए 400 रुपये मांगते हुए दिखाई दीं।
2 of 5
sonam kapoor
मिड डे की खबर के मुताबिक 'पैडमैन' एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सोनम लोगों से सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए 400 रुपये मांगते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में सोनम लोगों से गुजारिश कर रही हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की बेहतरी के लिए एक छोटा सा योगदान करें।
3 of 5
Akshay Kumar
दरअसल, सोनम कपूर ने वत्सला फाउंडेशन से जुड़ी हुई है। यह फाउंडेशन महिलाओं के विषेधाकारों का दिलाने का काम करती है। इसी वजह से सोनम इस वीडियो के जरिए लोगों से कुछ पैसे योगदान करने को कह रही हैं ताकि वो महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन खरीदकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonam kapoor
इस बारे में सोनम ने मिड डे से बात करते हुए कहा - 'साधारण तौर पर अपनी पूरी जिंदगी में एक महिला को 3000 दिन पीरियड्स होते हैं। यह सभी महिलाओं को प्रभावित करता है लेकिन दिक्कत इतनी है कि कोई भी इस बारे में बातचीत नहीं कर सकता। हम लोगों को चाहिए इस मुद्दे पर खुलकर बात करें।'
विज्ञापन
5 of 5
sonam kapoor
हाल ही में इस फिल्म का एक और गाना 'सयानी' रिलीज हुआ है जिसमें लड़कियों के पहले पीरियड को सेलीब्रेट करते हुए दिखाया जा रहा है। यह फिल्म 9 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। जिसमें अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे नजर आएगें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।