{"_id":"5cfb6e43bdec2207903d727b","slug":"sonam-kapoor-birthday-lesser-known-and-interesting-facts-about-sonam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम की वजह से स्कूल से सस्पेंड हो चुके हैं अर्जुन, बहन वेटर बनी तो 4 दिन में जॉब से निकाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम की वजह से स्कूल से सस्पेंड हो चुके हैं अर्जुन, बहन वेटर बनी तो 4 दिन में जॉब से निकाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Sonam kapoor
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'नीरजा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड जीत चुकीं सोनम कपूर 9 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की बेटी होने के बावजूद सोनम कपूर को अपनी पॉकेटमनी के लिए वेटर बनना पड़ा था। सोनम की पहली जॉब सिंगापुर के मेक्सिकन रेस्टोरेंट में वेट्रेस की थी। हालांकि उन्हें चार दिन बाद ही नौकरी से निकाल दिया गया था। सोनम से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं जिसे आप नहीं जानते होंगे आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 6
sonam kapoor
स्कूल के दिनों में सोनम लड़कों को अपने भाइयों का नाम लेकर डराती थीं। एक दिन सोनम ने अर्जुन कपूर से एक लड़के की शिकायत की। उस लड़के को मारने के लिए अर्जुन ने उसकी कॉलर पकड़ ली। अगले दिन उसी लड़के ने अर्जुन को जोरदार मुक्का जमा दिया। अर्जुन को बाद में पता चला कि वह लड़का राष्ट्रीय स्तर का मुक्केबाज था। ये बात अर्जुन गुंडे के प्रमोशन के दौरान भी कबूल कर चुके हैं। सोनम की वजह से अर्जुन को स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया था।
3 of 6
sonam kapoor
सोनम जब 19 साल की थीं तब उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनके वजन का मजाक बनाया था और इसीलिए सोनम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था। क्या आप जानते हैं कि सोनम ने अपनी डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' के लिए अपना वजन 35 किलो तक कम किया था? सोनम कपूर ने अपना करियर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के तौर पर शुरू किया था। संजय लीला भंसाली ने सोनम को अपनी अगली फिल्म 'सांवरिया' में लीड रोल ऑफर किया और इसके लिए उन्हें वजन घटाने की सलाह दी। संजय लीला भंसाली के अनुसार, सोनम अजंता की पेंटिंग की तरह खूबसूरत हैं। सोनम कपूर को लगता था कि वह खूबसूरत नहीं हैं इसलिए संजय लीला भंसाली को करीब डेढ़ साल लग गए सोनम को फिल्म के लिए राजी करने में।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sonam kapoor
- फोटो : instagram
सोनम कपूर अपने पब्लिक स्टेटमेंट और कमेंट के लिए जानी जाती हैं। सोनम ने लॉरियल की ब्रांड एम्बेसेडर बनने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन को आंटी कह दिया था। फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए सोनम कपूर ने सिर्फ 11 रुपए फीस ली थी। सोनम ने इस पर बात करते हुए कहा था कि महान शख्सियत पर बनी इस फिल्म के लिए मेरे लिए पैसे मायने नहीं रखते।
विज्ञापन
5 of 6
sonam kapoor
सोनम के पेरेंट्स ने उनके लिए कभी डिजाइनर आयटम नहीं खरीदा था। 'सांवरिया' फिल्म के बाद उन्होंने अपनी कमाई से पहली बार लंदन से अपने लिए डिजाइनर बैग खरीदा था। ये बात सभी जानते हैं कि सोनम कपूर रणबीर कपूर को डेट कर चुकी हैं लेकिन शायद आप ये बात नहीं जानते होंगे कि रणबीर को डेट करने के बाद सोनम कपूर ने कसम खाई कि वो किसी एक्टर को डेट नहीं करेंगी और देखिए अपनी कसम को सोनम ने पूरी भी की। सोनम ने दिल्ली के बिजनेसमैन से पिछले साल शादी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।