35 वर्षीय सोनम कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। सोनम बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने अभिनय के साथ- साथ वो अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि कई बार उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे विवाद भी खूब हुआ। चलिए हम आज उनके कुछ ऐसे ही विवादित बयान बताते हैं।
ऐश्वर्या को 'आंटी' कहने पर सोनम कपूर को देनी पड़ी थी सफाई, जानिए अभिनेत्री के वो बयान जिन पर खूब हुआ विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर के विवादित बयानों में सबसे पहले ऐश्वर्या राय पर किया गया उनका कमेंट था। एक मौके पर सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय को 'आंटी' कह दिया था। ऐश्वर्या के फैंस उनके इस कमेंट से नाराज हो गए थे। जिसके बाद सोनम कपूर ने अपनी सफाई में कहा था कि ' मैंने जनरेशन गैप को देखते हुए ऐसा कहा। ऐश्वर्या मेरे पिता के साथ फिल्म में हीरोइन थीं ऐसे में मैं उन्हें आंटी ही कहूंगी ना।'
सोनम कपूर ने आलिया भट्ट के कपड़ों को लेकर भी सलाह दे डाली थी। उन्होंने आलिया लेकर कहा था कि उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए। एक इंटरव्यू में सोनम ने बताया था कि बॉलीवुड के बहुत कम लोग हैं जिनकी ड्रेसिंग सेंस उन्हें पसंद आती है।
आलिया भट्ट के अलावा सोनम कपूर ने परिणीति चोपड़ा के कपड़ों के बारे में भी ऐसा ही कुछ कहा था। सोनम ने कहा था कि उन्हें टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसे लेकर सोनम को ट्रोल भी किया गया था।
बता दें कि सोनम कपूर लॉकडाउन के बाद आखिरकार अपने घर (मुंबई) माता- पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के पास पहुंच गई हैं। उन्होंने बीती रात अपना जन्मदिन घर पर ही मनाया। लॉकडाउन से ठीक पहले वो पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से लौटी थीं। वो इतने दिनों दिल्ली स्थित अपने ससुराल में थीं। लंदन से आने के बाद अभिनेत्री ने 14 दिन तक खुद को आइसोलेशन में भी रखा था।
अब भरी बारिश में होगी आलिया भट्ट की इस फिल्म की शूटिंग, फिल्म सिटी में बने सेट पर शुरू हुआ काम