फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: लंदन की सड़कों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं सोनम, फैंस बोले- रिहाना को कर रहीं कॉपी

Sat, 11 Jun 2022 04:59 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 11 Jun 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Flaunts Baby Bump On The Streets Of London With Sister Rhea Kapoor, Fans Said She is Coping Rihanna
सोनम कपूर, रिया कपूर, रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। जल्द ही अभिनेत्री अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल में अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। वहीं, इन दिनों वह अपनी बहन रिया कपूर के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में रिया ने सोनम के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Sonam Kapoor Flaunts Baby Bump On The Streets Of London With Sister Rhea Kapoor, Fans Said She is Coping Rihanna
सोनम कपूर, रिया कपूर - फोटो : insta

दरअसल, रिया कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें सोनम और रिया लंच पर जाने से पहले पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों के साथ रिया के पति करण बुलानी भी मौजूद थे। तस्वीरों में सोनम कपूर क्रॉप टॉप और मैटरनिटी पैंट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने जैकेट के साथ अपने लुक को पूरा किया है और अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोनम कपूर के लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस को उनका लुक पॉप सिंगर रिहाना के प्रेग्नेंसी फैशन की याद दिला रहा है और वह कमेंट कर सोनम को रिहाना का लुक कॉपी करने की बात कह रहे हैं। 

Sonam Kapoor Flaunts Baby Bump On The Streets Of London With Sister Rhea Kapoor, Fans Said She is Coping Rihanna
सोनम कपूर - फोटो : insta

रिया ने अपनी आउटिंग के दौरान उनके लंच की एक झलक भी साझा की और अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, ट्रिप का अब तक का सबसे अच्छा खाना। इससे पहले, उन्होंने लंदन में सोनम के जन्मदिन का केक काटते हुए तस्वीर शेयर की थी। वहीं, इस तस्वीर पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, तो कुछ फैंस यह भी बता रहे हैं कि उन्हें बेबी बॉय होगा या गर्ल। कुछ ही देर में इस तस्वीर पर खूब लाइक और कमेंट आ गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Flaunts Baby Bump On The Streets Of London With Sister Rhea Kapoor, Fans Said She is Coping Rihanna
सोनम कपूर, आनंद अहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा मई 2018 में शादी के बंधन में बंध गए और जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। अभिनेत्री ने इस साल मार्च की शुरुआत में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी। सोनम अक्सर ही बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed