{"_id":"5c98694bbdec221431496cd3","slug":"sonam-kapoor-flaunts-sindoor-and-dance-on-sandeep-khosla-and-abu-jani-ramp-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंदूर लगा रैंप पर उतरीं सोनम 'कलंक' के गाने पर नाचीं, श्वेता बच्चन को देखने पहुंचे अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंदूर लगा रैंप पर उतरीं सोनम 'कलंक' के गाने पर नाचीं, श्वेता बच्चन को देखने पहुंचे अमिताभ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 25 Mar 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर की पिछली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रिलीज हुई थी । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । फिल्मों के अलावा सोनम फैशन शोज में भी काफी एक्टिव रहती हैं । हाल ही में सोनम ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के लिए रैंप वॉक किया।
2 of 5
sonam kapoor
इस फैशन शो की तस्वीरें और कुछ वीडियो भी सामने आए हैं । अबु जानी और संदीप खोसला ट्रेडिशनल ड्रेस बनाने के लिए मशहूर हैं । इस रैंप वॉक में भी हैवी कढ़ाई वाले अनारकली सूट का कलेक्शन देखने को मिला ।
इस रैंप वॉक में सोनम ऑफ व्हाइट कलर का अनारकली सूट, प्लाजो और हैवी दुपट्ट ओढ़े दिखीं । खास बात ये रही कि सोनम ने इस रैंप वॉक में सिंदूर भी फ्लॉन्ट किया । वॉक करते समय सोनम ने फिल्म 'कलंक' के गाने 'घर मोरे परदेसिया' पर डांस भी किया ।
सोनम का रैंप पर डांस करते वीडियो भी वायरल हो रहा है । सोनम के अलावा करण जौहर और श्वेता बच्चन ने भी रैंप वॉक किया । ये तीनों ही इस फैशन शो के शो स्टॉपर बने। श्वेता को रैंप पर देखने के लिए अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी पहुंचे थे । बिग बी और जया फ्रंट लाइन में बैठकर बेटी को चीयर करते दिखे।
विज्ञापन
5 of 5
jaya bachchan
बता दें कि श्वेता बच्चन ने पहली बार रैंप वॉक नहीं किया है वो इससे पहले भी अबू जानी और संदीप खोसला के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। यह शो कैंसर पेशेंट एड एसोसिएशन ने होस्ट किया था जो कि कैंसर के मरीजों के लिए फंड इकट्ठा करता है। प्रीति जिंटा, सुनील ग्रोवर और अमृता राव भी इस रैंप शो का हिस्सा बने ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।