{"_id":"5b2216b64f1c1b53268b5e1c","slug":"sonam-kapoor-life-after-marriage-and-her-relationship-with-mother-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों सास के बारे में बात नहीं करना चाहतीं सोनम कपूर? शादी के महीने भर बाद बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर क्यों सास के बारे में बात नहीं करना चाहतीं सोनम कपूर? शादी के महीने भर बाद बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor and anand ahuja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जितनी सुर्खियां सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं बटोरीं, उससे ज्यादा अपने फैशन सेंस और पिछले महीने हुई अपनी आलीशान शादी की वजह से चर्चा में रहीं। कई मौकों पर उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। मगर सास-ससुर से जुड़े हर सवाल को टालती रहीं। यहां तक कि शादी के बाद वह ससुराल दिल्ली भी नहीं गईं। आखिर इसके पीछे क्या वजह है?
sonam kapoor and anand ahuja
अपने हालिया इंटरव्यू में सोनम कपूर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वह सास बीना आहूजा को लेकर आसक्त हैं। उन्होंने बताया कि वह सासू मां के साथ बहुत अच्छे से घुल-मिल गई हैं। एक्ट्रेस ने कहा,'मेरे ससुराल वाले सिंधी हैं और निजी जिंदगी को निजी रखना ही पसंद करते हैं। वे फिल्मी दुनिया से नहीं जुड़े इसलिए हमें उनके बारे में ज्यादा बातें करने की जरूरत नहीं।'
Sonam Kapoor Wedding
अपने करियर प्लान्स के बारे में सोनम कपूर ने बताया कि वह एक महिला आधारित फिल्म डायरेक्ट करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्होंने बेस्ट फ्रेंड स्वरा भास्कर को लेकर भी कई प्लान्स बना रखे हैं। इसके अलावा वह आलिया भट्ट के साथ भी काम करने को इच्छुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor
सोनम कपूर इन दिनों लंदन में हैं। हाल ही में उन्होंने यहां अपना 33वां बर्थ डे सेलिब्रेट किया। बहन रिया कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, आनंद आहूजा और सैफ अली खान के साथ वह फिलहाल इसी शहर में फुर्सत के पल बिता रही हैं। पिछले हफ्ते ही उनके चचेरे भाई अर्जुन कपूर ने भी उन्हें ज्वॉइन किया था। अर्जुन लंदन में अपनी फिल्म 'नमस्ते लंदन' की शूटिंग से वक्त निकालकर बहनों से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Arjun Kapoor
लंदन से लौटते ही सोनम कपूर फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को लेकर व्यस्त हो जाएंगी। इसके बाद वह फिल्म 'जोया फैक्टर' की शूटिंग शुरू करेंगी। हाल ही में उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज हुई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया।