फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक महीने बाद हुआ खुलासा, अपनी ही शादी में इस वजह से नाराज हो गई थीं सोनम

Sun, 03 Jun 2018 01:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor on her wedding video goes on viral

सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज हो चुकी है जिसे दर्शकों का उत्साहजनक रिस्पॉन्स मिल रहा है। शादी के बाद सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ अक्सर स्पॉट की जाती हैं। सोनम की शादी जब हुई तो पूरा सोशल मीडिया उनकी तस्वीरों और वीडियो से अटा पड़ा था लेकिन अब सोनम कपूर अपनी शादी में एक बात को लेकर काफी नाराज हैं। 

sonam kapoor on her wedding video goes on viral
Sonam Kapoor - फोटो : Instagram

दरअसल, सोनम कपूर की नाराजगी की वजह है उनकी शादी से जुड़े वीडियोज जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किए गए। 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने शादी से जुड़ी बातें शेयर करते हुए बताया।

sonam kapoor on her wedding video goes on viral
Sonam Kapoor

सोनम ने कहा, 'मेरी शादी के वक्त मेरे करीबी दोस्तों और भाई बहनों ने बहुत सारे वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। रणवीर और जैकलीन ने तो शादी की तमाम रस्में लाइव की और इनके साथ इस मस्ती गैंग में स्वरा भास्कर, मीका सिंह, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor on her wedding video goes on viral
sonam kapoor wedding

सोनम ने आगे कहा कि, 'हालांकि शादी में कुछ छिपाने जैसा नहीं था लेकिन हम सब प्राइवेसी की बात करते हैं, तो मेरी शादी के समय किसी ने इसका ख्याल नहीं रखा। वह इतने सारे लोगों की मौजूदगी में बॉलीवुड की बिग फैट मैरिज की बजाय आर्य-समाज रीति रिवाज से कम लोगों की मौजूदगी में शादी करना चाहती थीं।'

विज्ञापन
sonam kapoor on her wedding video goes on viral
sonam kapoor wedding

सोनम ने कहा कि 'मैं एल्कोहल नहीं लेती, वेजिटेरियन हूं। ऐसे में आर्य समाज की शादी ही मेरे लिए अच्छी थी। बता दें कि सोनम कपूर ने 8 मई को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। जल्द सोनम 9 जून को अपना बर्थडे मनाने लंदन जाने वाली हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed