सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी चर्चा का विषय बनी हुई है । पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं । इस आलीशान पार्टी में अंबानी परिवार से लेकर सलमान-शाहरुख तक पहुंचे थे । आंनद आहूजा से शादी के बाद अब सोनम 3000 करोड़ की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं ।
आनंद से शादी करते ही सोनम बनीं 3000 करोड़ की संपत्ति की मालकिन, एक बंगले की कीमत 173 करोड़ रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, आनंद आहूजा का फैमिली बिजनेस काफी बड़ा है । खबरों की मानें तो दिल्ली में स्थित उनके घर की कीमत 173 करोड़ रुपए है । आनंद आहूजा दिल्ली के मशहूर बिजमेन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं । वो क्लोथिंग कंपनी 'भाने' के सीईओ एंड फाउंडर है।
A post shared by Anjana (@bollywood_humgama) on
इसके अलावा आनंद आहूजा स्नीकर बुटिक वेजनॉनवेज के भी मालिक हैं । आनंद ने अमेरिकन एंबेसी स्कूल से पढ़ाई पूरी की है । इसके बाद Wharton School of the University से पोस्ट-ग्रेजुएशन किया ।
A post shared by Koimoi - Inside Bollywood (@koimoi) on
पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका में ही अमेजन डॉट कॉम में इंटर्नशिप की । इसके बाद आनंद अपना फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट' संभालने के लिए भारत आ गए । ये कंपनी आनंद के पिता हरीश आहूजा ने स्थापित की थी ।
A post shared by The Fashionist (@fashionistpk) on
आनंद को स्नीकर, बास्केटबॉल और मेक्सिकन फूड काफी पसंद है । आनंद फैशन डिजाइनर परनिया कुरैशी के अच्छे दोस्त हैं । परनिया सोनम के स्टाइलिस्ट भी हैं । साल 2014 में सोनम और आनंद की मुलाकात हुई थी । एक महीने बाद ही आनंद ने सोनम को प्रपोज कर दिया था ।
A post shared by Bollywood B Town (@bollybtown) on