बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपनी शादी की सालगिरह मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है। सोनम कपूर ने आज ही के दिन साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। याद दिला दें कि सोनम कपूर बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने किसी बिजनेसमैन से शादी की है। यानी ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनका दिल बिजनेसमैन पर आया और उन्हें अपना जीवन साथी बनाया। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों से रुबरू करवाते हैं।
सोनम कपूर ही नहीं इन अभिनेत्रियों का भी बिजनेसमैन पर आया दिल, फिर की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीना मुनीम
अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री टीना मुनीम ने देश के मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी से शादी की है। मीडिया रिपोट्स की मानें तो अनिल टीना को पहली बार में देखते ही उऩ्हें पसंद करने लगे थे। इसके बाद इन दोनों ने साल 1991 में शादी की। हालांकि शादी के बाद टीना मुनीम ने बॉलीवुड को हमेशा के लिए छोड़ दिया।
आयशा टाकिया
वांटेड, संडे और डोर जैसी फिल्मों से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री आयशा टाकिया ने बिजनेसमैन फरहान आजमी से शादी की है। उन्होंने साल 2009 में शादी की थी। इससे पहले इन दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। फरहान आजमी के मुंबई और गोवा में कई रेस्त्रां हैं। वहीं बता दें कि फरहान समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के बेटे हैं।
जूही चावला
यह बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से हैं। उन्होंने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। जूही चावला ने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी। जूही चावला और जय मेहता ने साल 1995 में शादी की थी। जय मेहता 'मेहता ग्रुप' के मालिक हैं।
असिन
रेडी और गजनी जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री असिन के पति भी बिजनेसमैन हैं। उनके पति का नाम राहुल शर्मा हैं। राहुल रिवोल्ट मोटर्स के मालिक हैं। इतना ही नहीं वह मोबाइल फोन कंपनी माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक भी हैं। असिन और राहुल ने साल 2016 में शादी की थी।

कमेंट
कमेंट X