फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी सिनेजगत में फिर उछला मेजर ध्यानचंद का नाम, कई साल से हो रही बायोपिक बनाने की कोशिश

Tue, 15 Dec 2020 10:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 15 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sonchiriya Director Abhishek Chaubey To Make Major Dhyan chand Biopic With Ronnie Screwvala
मेजर ध्यानचंद की बायोपिक बनाएंगे निर्देशक अभिषेक चौबे - फोटो : Twitter

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अच्छा खासा करियर पटरी से उतार देने वाली फिल्म 'सोनचिड़िया' के निर्देशक अभिषेक चौबे ने फिर एक बार मेजर ध्यानचंद के नाम का शिगूफा छेड़ा है। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की बायोपिक वह पिछले एक साल से बनाने की कोशिशों में शिद्दत से लगे हैं, लेकिन किसी हीरो ने अब तक ध्यानचंद का किरदार करने को हामी नहीं भरी है। वैसे ध्यानचंद पर ये फिल्म बनाने की बात तो पहली बार अभिषेक ने कोई तीन चार साल पहले भी छेड़ी थी।

Sonchiriya Director Abhishek Chaubey To Make Major Dhyan chand Biopic With Ronnie Screwvala
अभिषेक चौबे

मेजर ध्यानचंद की बायोपिक बनाने के लिए अभिषेक चौबे को उनकी पिछली फिल्म ‘सोनचिड़िया’ के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने मदद करने को हामी भरी है। रॉनी के साथ प्रेमनाथ राजगोपालन का नाम भी बतौर निर्माता इस फिल्म से जुड़ा है। अभिषेक ने इस फिल्म का अब तक कोई शीर्षक भी नहीं रखा है और न ही कास्टिंग पर किसी कलाकार से बात आगे बढ़ी है।

Sonchiriya Director Abhishek Chaubey To Make Major Dhyan chand Biopic With Ronnie Screwvala
सोनचिड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक अपनी फिल्म के लिए किसी बड़े कलाकार को खोज रहे हैं जो पर्दे पर मेजर ध्यानचंद का किरदार निभा सके। ध्यानचंद के अलावा फिल्म में और भी मुख्य कलाकार होंगे जिनके लिए अभिषेक बड़े-बड़े कलाकारों को ही लेना चाहते हैं। हालांकि, तय अभी कुछ नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonchiriya Director Abhishek Chaubey To Make Major Dhyan chand Biopic With Ronnie Screwvala
अभिषेक चौबे

इस सबके बावजूद उनका कहना है कि फिल्म की शूटिंग वह अगले साल पक्का शुरू कर देंगे क्योंकि वह फिल्म की रिलीज का मुहूर्त भी निकलवा चुके हैं। तारीख भले अभिषेक ने न बताई हो लेकिन फिल्म बनाने की आधिकारिक घोषणा के साथ उन्होंने ये भी घोषित किया कि ये फिल्म 2022 में रिलीज हो जाएगी। अभिषेक को 'इश्किया', 'डेढ़ इश्किया', 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
Sonchiriya Director Abhishek Chaubey To Make Major Dhyan chand Biopic With Ronnie Screwvala
मेजर ध्यानचंद - फोटो : मुंबई, अमर उजाला

जिन ध्यानचंद की बायोपिक बनाने की कोशिश अभिषेक कर रहे हैं, उन्हें देश में हॉकी का जादूगर कहा जाता है। प्रयागराज में जन्मे ध्यानचंद 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक में स्वर्ण विजेता टीम का हिस्सा रहे। साथ ही उनकी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने बहुत से पुरस्कार भी जीते। उन्होंने अपने पूरे करियर में 185 मैच खेले और इनमें 400 गोल दागे। ध्यानचंद को भारतरत्न दिए जाने की मांग भी समय समय पर होती रही है।

पढ़ें: करीना कपूर खान के मनपसंद हैं ये लड़के, सैफ और तैमूर संग ये शख्स है खास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed