अफजल गुरु की फांसी पर सवाल उठाकर आलिया भट्ट की मां सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं हैं। उन्हें अपने ट्वीट के लिए चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोनी राजदान ने ट्वीट किया था- ''यह न्याय का द्रोह है। अगर वह बेगुनाह है तो अब कौन है जो उसे वापस ला पाएगा।''
अफजल गुरु की फांसी पर सवाल उठाकर ट्रोल हुईं सोनी, यूजर्स ने याद दिलाई बेटे की आतंकवादी से दोस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने आगे लिखा था- 'यही कारण है कि मृत्युदंड को हल्के में इस्तेमाल नहीं किया जाना है। अफजल गुरु को बलि का बकरा क्यों बनाया गया, इसकी भी ठोस जांच होनी चाहिए?' सोनी राजदान के इस ट्वीट के बाद नंदिनी नाम की एक यूजर ने लिखा- आपको शर्म आनी चाहिए ऐसा कहते हुए। उन लोगों का क्या जिन्होंने संसद भवन पर हुए आंतकी हमले की वजह से अपनी जान गंवा दी।
No one is saying he is innocent. But if he was tortured and then ordered by his torturer to do what he did isn’t that what needed to be fully investigated ? Why did no one take his allegations about Devinder Singh seriously. That’s the travesty. https://t.co/PBRhz1gGBg
वी ए गुप्ता नाम के लिए यूजर ने लिखा- मैडम सोचा आपको याद दिला दूं। आपके बेटे राहुल भट्ट का लिंक पाकिस्तानी-अमरीकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ सैयद दाऊद गिलानी से सामने आया था तब तो आपने कुछ नहीं बोला था। बता दें राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे नहीं जानते थे कि हेडली आतंकवादी है। सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने भी सोनी राजदान द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर जांच की मांग की है।
अशोक पंडित ने कहा है यह शर्म की बात है जब लोगों को न्यायिक प्रक्रिया की ईमानदारी पर ही संदेह होता है जिसके तहत आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी दी गई थी। एक आतंकवादी को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना इन दिनों एक फैशन बन गया है। बता दें संसद हमले के मुख्य आरोपी अफजल गुरु को 9 फरवरी 2013 में दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया गया था।
It’s a matter of shame when people doubt d integrity of the entire judicial process under which terrorist #AfzalGuru was hanged.
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) January 21, 2020
Knocking at d doors of SC to save a terrorist has become a fashion these days.
This happens when the bullet fired by a terrorist is not aimed at U. https://t.co/TBYoj0EfHb