फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आलिया भट्ट और शाहीन के साथ लंच डेट पर निकलीं सोनी राजदान, फैंस बोले- क्यूटेस्ट मां और बेटियां

Sun, 12 Jun 2022 06:16 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 12 Jun 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
Soni Razdan Goes Out for Lunch With Daughter Alia Bhatt And Shaheen Bhatt, Fans calls them cutest mother daughter trio
आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान - फोटो : Instagram

आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं और इन दिनों लंदन में अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘द हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग के लिए गई हुई हैं। आलिया से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड करते हैं। आलिया भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में आलिया की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने लंदन से सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों के साथ एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें तीनों की कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

Soni Razdan Goes Out for Lunch With Daughter Alia Bhatt And Shaheen Bhatt, Fans calls them cutest mother daughter trio
शाहीन भट्ट, आलिया भट्ट, सोनी राजदान - फोटो : Social Media

सोनी राजदान ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में सोनी अपनी बेटी आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। तीनों किसी रेस्टोरेंट में हैं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान तीनों का कैजुअल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आलिया ब्लैक कलर के डीप नेक टॉप में नजर आ रही हैं, तो सोनी राजदान ने टाइगर प्रिंट शर्ट पहनी है। वहीं, शाहीन भी सिंपल लुक में खूबसूरत लग रही हैं।

Soni Razdan Goes Out for Lunch With Daughter Alia Bhatt And Shaheen Bhatt, Fans calls them cutest mother daughter trio
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट - फोटो : Social Media

सोनी राजदान ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'हेलो देयर', जिसके जवाब में आलिया भट्ट ने भी कमेंट कर लिखा, 'हेलो मॉमी'। फैंस को तीनों मां-बेटियों की यह जोड़ी काफी पसंद आ रही हैं। एक फैन ने कमेंट किया, 'ये तस्वीर कितनी प्यारी है', तो दूसरे ने लिखा, 'क्यूटेस्ट मां और बेटियां।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘मां-बेटियां सब एक-दूसरे की कार्बन कॉपी हैं।’ 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Soni Razdan Goes Out for Lunch With Daughter Alia Bhatt And Shaheen Bhatt, Fans calls them cutest mother daughter trio
सोनी राजदान- आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आलिया और शाहीन सोनी और फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटियां हैं। आलिया और सोनी अभिनेत्री हैं, तो शाहीन एक लेखिका हैं। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रहाम्स्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सोनी राजदान आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज 'कॉल माई एजेंट' में नजर आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed