लगातार 2 ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद बॉलीवुड की 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने सिनेमाजगत को छोड़ने का फैसला किया। जायरा के इस फैसले के बाद बयानों की बौछार सी हो गई। बॉलीवुड हो या फिर आम हर कोई जायरा के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। अब इस कड़ी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान (Soni Razdan) का भी नाम जुड़ गया है।
रवीना के बाद आलिया भट्ट की मां ने जायरा को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- 'बड़े होकर अहसास होगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी राजदान (Soni Razdan) ने ट्वीट किया- 'मुझे उम्मीद है कि बड़े होकर जायरा को अहसास होगा कि जिसे आप दिल से चाहते हैं, भगवान भी आपके लिए वही चाहता है। एक्टिंग और क्रिएटिव आर्ट्स तो खुद अपने आपसे मिलने का तरीका है। इससे आप लोगों को अलग-अलग तरह के इमोशंस से मिलाते हैं। यह बहुत ही बेहतरीन काम है।'
Having said this I would certainly respect her decision as this business can be hugely overwhelming and often quite frightening. @ZairaWasimmm you’re so young and you may feel differently in 4 years time.. we will welcome you back with open arms sweetheart if that is so ♥️ https://t.co/a1DUSDSEQx
सोनी राजदान ने आगे लिखा- 'यह कहने के साथ-साथ मैं यह भी कहना चाहूंगी कि मैं जायरा के फैसले का सम्मान करती हूं। जायरा आप अभी काफी छोटी हो और हो सकता है कि आप 4 साल के बाद कुछ अलग फील करो। जब भी आप वापस आओगी हम आपका खुले दिल से स्वागत करेंगे। सोनी राजदान से पहले कई सारे सेलिब्रिटीज जायरा वसीम के फैसले पर बयान आ चुका है। इन सब बयानों में सबसे ज्यादा चर्चा में रवीना टंडन (Raveena Tandon) का बयान रहा।
रवीना ने पहले तो ट्वीट किया और बाद में उसे डिलीट कर माफी मांगी। जायरा के पोस्ट के बाद रवीना ने ट्वीट किया था- 'कोई फर्क नहीं पड़ता अगर वो लोग जिन्होंने महज 2 फिल्मों में काम किया है, इस इंडस्ट्री के प्रति कृतज्ञता महसूस नहीं करते हैं कि उन्हें यहां क्या-क्या मिला है। उम्मीद करिए कि वो शांति के साथ यहां से निकल जाएं और अपने उल्टे रास्तों पर चलने वाली सोच को खुद तक ही सीमित रखें।'
इसके बाद रवीना ने माफी मांगते हुए ट्वीट किया- 'मैं उसे अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं देती हूं। यह वीडियो देखने के बाद मुझे अपने कहे पर पछतावा हो रहा है जो मैंने तुरंत रिएक्शन दिया था। ऐसा हो सकता है कि उसे ऐसा लिखने पर मजबूर किया गया। मेरे जैसे लोग जो फिल्म, सिनेमा और इंडस्ट्री से बेहद प्यार करते हैं उनके लिए यह स्वीकार्य नहीं है। ट्वीट डिलीट कर रही हूं जो सुनने में बेहद कड़वा था।'
I wish her luck and strengthAfter seeing this,I now regret my first immediate tweet after reading her statement.Maybe she was forced to write what was unacceptable to people like me who love films,cinema,the industry, that I was born into.Deleting the tweet that now sounds harsh. https://t.co/Okcg3NrCFa